शासकीय कन्या उच्च माध्य विद्यालय बलौदाबाजार में अव्यवस्था ,तस्वीरों से लगा सकते हैं अंदाजा

शासकीय कन्या उच्च माध्य विद्यालय बलौदाबाजार में अव्यवस्था ,तस्वीरों से लगा सकते हैं अंदाजा

 

गोलू कैवर्त संभाग प्रमुख छत्तीसगढ़ बलौदाबाजार : जिला मुख्यालय स्थित बलौदाबाजार नगर के पंडित लक्ष्मी प्रसाद तिवारी शासकीय कन्या उच्च माध्य विद्यालय बलौदाबाजार में अव्यवस्था का आलम दिनों दिन बढ़ते ही जा रहा है जिसकी सच्चाई इन तस्वीरों को देखकर स्पष्ट रूप से परिलक्षित होता है। जहां एक ओर विद्यालयीन समय में मवेशियों का जमावड़ा लगा रहता है उसके द्वारा कक्षा के भीतर और बाहर गोबर कर दिया जाता है जिसकी सफाई करने वाला कोई नहीं है। गोबर गैस की बदबू के बीच बच्चे नाक भौं सिकोड़कर पढ़ने को मजबूर हैं।

इतना ही नहीं विद्यालय के पुरूष शौचालय का हाल इस कदर हो गया है कि वाश बेसिन में गन्दगी साफ तस्वीरों से झलक रहा है जिसकी सफाई करने वाला कोई नहीं है। शौचालय में गंदगी इतनी व्याप्त है कि शौचालय में पर्याप्त पानी नहीं होने सेअत्यंत दुर्गन्ध के कारण उपयोग करने में असुविधा होती है। विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों के लिए स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था नहीं होने के कारण बच्चे अपने घरों से पानी का बॉटल साथ में लेकर आते हैं जो कि दिनभर के लिए अपर्याप्त होता है। शाला प्रबंधन समिति के सदस्य अपने पार्षद निधि से वाटर फिल्टर प्रदान किया है जिनका उपयोग आज तक नहीं हो पाया है ज्यों का त्यों बरामदा में पड़ा पड़ा खराब हो रहा है।

विद्यालय एवम् शौचालय की दीवारों में बड़ी बड़ी दरारें पड़ गई है , दीवारों में लगे प्लास्टर उखड़ने लगा है। कभी भी अप्रिय घटना घटित हो सकती है। कमरों, बरमदो की फ्लोरिंग टूटकर नीचे धस गई है। इसका सुध लेने वाला कोई नहीं है।इस संबंध में प्रचार्य एन पी साहू का कहना है समय समय पर निरंतर साफ सफाई पर ध्यान दे रहे हैं ,अव्यवस्था वाली बात नहीं है।








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments