क्षेत्रीय विधायक जनक ध्रुव अंचल के कई गांवों में जन्माष्टमी कार्यक्रम में हुए शामिल 

क्षेत्रीय विधायक जनक ध्रुव अंचल के कई गांवों में जन्माष्टमी कार्यक्रम में हुए शामिल 

परमेश्वर राजपूत, गरियाबंद :  आज देश भर में जन्माष्टमी का पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। वहीं जगह जगह धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है कहीं मानसगान तो कहीं रामधुनी कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इसी क्रम में बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक जनक ध्रुव कोसमी ,देहारगुड़ा दशपुर,जिड़ार,जाड़ापदर,भाठीगढ़,नहानबिरी,जयन्तीनगर, में सभी जगह रामधुनी कृष्णजन्माष्टमी कार्यक्रम में पहुंचें। जहां ग्रामीणों ने उनका भव्य स्वागत किया एवं जन्माष्टमी की बधाई दी।

वहीं क्षेत्रीय विधायक ने मंच को संबोधित करते हुए कहा कि आज कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व है और सभी लोग बड़े ही हर्षोल्लास पूर्वक मना रहे हैं एवं मुझे भी इस कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिला जिसके लिए मैं आप सभी को इस आयोजन और उत्सव के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित करता हूं। वहीं क्षेत्रीय विधायक ने भजन कार्यक्रम में संगीत वादकों के साथ हारमोनियम वाद्ययंत्र बजाते नजर भी आए।इस अवसर पर विधायक के साथ स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद रहे।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments