ट्रेन से कटकर युवक की मौत, 2 घंटे तक ट्रैक पर पड़ा रहा शव

ट्रेन से कटकर युवक की मौत, 2 घंटे तक ट्रैक पर पड़ा रहा शव

 दुर्ग :  भिलाई के सुपेला अंडरब्रिज के ऊपर रेलवे ट्रैक पर आज एक शख्स का शरीर दो भागों में कटा मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है. यह घटना सोमवार दोपहर लगभग 12 से 12:30 बजे के बीच की है. पुलिस मृतक की शिनाख्ती करने में जुटी है.

हादसे की सूचना जीआरपी और भिलाई भट्टी पुलिस को दी गई. सूचना के बाद भी शव को हटाने में पुलिस को दो घंटे से ज्यादा का समय लग गया. इस दौरान एक दर्जन से ज्यादा ट्रेनें शव के ऊपर से गुजर गई. पुलिस ने शव को लाल बहादुर शास्त्री हॉस्पिटल के मॉरच्युरी में पीएम के लिए भेज दिया है.










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments