CG NEET UG 2024 की मेरिट लिस्ट जारी, कुणाल अजवानी ने प्रदेश में किया टॉप

CG NEET UG 2024 की मेरिट लिस्ट जारी, कुणाल अजवानी ने प्रदेश में किया टॉप

रायपुर  : CG NEET UG 2024 के लिए मेडिकल प्रवेश की मेरिट लिस्ट जारी कर दी गई है. डायरेक्टरेट ऑफ मेडिकल एजुकेशन द्वारा जारी इस लिस्ट में एमबीबीएस और बीडीएस पाठ्यक्रमों के लिए चयनित छात्रों के नाम शामिल हैं.

NEET UG (MBBS/BDS) 2024 छत्तीसगढ़ राज्य मेरिट सूची के शीर्ष स्थान प्राप्त करने का गौरव कुणाल अजवानी को मिला है, जिन्होंने 2640 ओवरऑल रैंक के साथ राज्य में पहला स्थान हासिल किया है. कुणाल की इस सफलता ने पूरे प्रदेश में उनका नाम रोशन कर दिया है. सभी चयनित छात्रों को अब प्रदेश के विभिन्न मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश की प्रक्रिया से गुजरना होगा.

CG NEET UG 2024 की टॉप टेन मेरिट लिस्ट

मेरिट लिस्ट के टॉप टेन की बात करें तो प्रथम स्थान पर कुणाल अजवानी, दूसरे स्थान पर नैशा उबेजा, तीसरे स्थान पर मेधावीद बरलोटा, चौथे स्थान पर राजीव लोचन अग्रवाल, पांचवें नंबर पर प्रतिष्ठा दास, छठवें नंबर पर अभिषेक सतपथी, सातवें नंबर पर वेदांत सिंघानिया, आठवें नंबर पर शिव पुरी गोस्वामी, नवमें नंबर पर चंचल देवांगन, दसवें नंबर पर क्षिप्र पाटीदार हैं.










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments