सृष्टि में प्रेम का पाठ श्रीकृष्ण ने पढ़ाया : भोलाराम साहू 

सृष्टि में प्रेम का पाठ श्रीकृष्ण ने पढ़ाया : भोलाराम साहू 

 

राजनांदगांव  : खुज्जी के ग्राम संबलपुर (उमरवाही ), मोहगांव छुरिया सर्किल बम्हनी चारभाठा, पाटेकोहरा (चिचोला) मे कोसरिया यादव समाज के सहयोग से कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि खुज्जी विधायक भोलाराम साहू थे।कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्री कृष्ण की पूजा- अर्चना एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया। राधा कृष्ण के स्वरूप में आए नन्हे मुन्ने की बाल लीलाओं का दर्शन लाभ लेते हुए विधायक भोला राम साहू अभिभूत हुए । विधायक श्री साहू ने समाजजनों को संबोधित करते हुए कहा कि जगत के पालनहार श्री हरि विष्णु जगत के उद्धार के लिए भगवान कृष्ण के रूप में धरती पर अवतरित हुए जिन्होंने अनेक लीलाएं दिखाते हुए पापी कंस का वध कर धरती माता को मुक्ति दिलाई। भगवान श्री कृष्ण से प्रेम के मार्ग पर चलते हुए आपसी भाईचारे एवं स्नेह के साथ जीवन जीने की प्रेरणा मिलती है। इस मौक़े पर राजू सिन्हा कार्यवाहक अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी छुरिया, श्रीमती राजकुमारी सिन्हा पूर्व अध्यक्ष नगर पंचायत छुरिया, सतीश पटेल पूर्व अध्यक्ष न.पं. छुरिया, कमलेश यादव अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ राजनंदगांव, कंन्सुराम यादव  जिला अध्यक्ष यादव समाज, मनोज सिन्हा , केदार यादव,कार्तिक राम यादव,  महेश यादव, राधे लाल यादव, शीलू यादव, रेखचंद यादव, संजीव कुमार तुमरेकी,  रामेश्वर चंद्रवंशी,  हृदय राम यादव, धन्ना लाल यादव, जय सिंह यादव, मुरली यादव,शंकर लाल यादव, राजकुमार यादव, सुकालू राम यादव, मदन यादव, चमरू यादव एवं कोसरिया यादव समाज के अन्य पदाधिकारीगण तथा ग्रामवासी उपस्थित थे।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments