हर्ष लोहिया अध्यक्ष एवं सूरज अग्रवाल कोषाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित

हर्ष लोहिया अध्यक्ष एवं सूरज अग्रवाल कोषाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित


अग्रवाल नवयुवक मंडल का द्विवार्षिक चुनाव 2024- 26


राजनांदगांव : स्थानीया अग्रवाल नवयुवक मंडल के द्वि वार्षिक चुनाव 2024- 26 के लिए हर्ष लोहिया अध्यक्ष एवं सूरज अग्रवाल कोषाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। अग्रवाल नवयुवक मंडल के चुनाव अधिकारी राजेश खोखरिया एवं राजेंद्र अग्रवाल ने दिनांक 29 अगस्त 2024 को नाम वापसी के पश्चात अध्यक्ष एवम् कोषाध्यक्ष पद हेतु सिंगल नाम होने के कारण अध्यक्ष एवं कोषाध्यक्ष पद हेतु क्रमशः हर्ष लोहिया एवं सूरज अग्रवाल को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया। उन्होंने जानकारी दी कि दोनों पद हेतु चार-चार नाम का आवेदन प्रस्तुत हुआ था, दोनों ही पद से तीन तीन नाम वापसी हो गए। हर्ष लोहिया एवं सूरज लोहिया के निर्विरोध निर्वाचन पर अग्रवाल सभा के अध्यक्ष शरद अग्रवाल, सचिव आलोक बिंदल, महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती मंजू दुर्गा खोखरिया एवं सचिव रीना राजेंद्र अग्रवाल, अग्रवाल नवयुवक मंडल के निवर्तमान अध्यक्ष हर्षित अग्रवाल ने बधाई एवं अपनी शुभकामनाएं दी।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments