भामसं ने पर्यावरण दिवस पर पौधे रोपे

भामसं ने पर्यावरण दिवस पर पौधे रोपे

 

राजनांदगांव :  भारतीय मजदूर संघ ने आज पर्यावरण दिवस के मौके पर जिलेभर के अनेक स्थानों में पौधे लगाकर उनके संवर्धन की शपथ ली है। उल्लेखनीय है कि भारतीय मजदूर संघ हर साल 28 अगस्त को देशभर में पर्यावरण दिवस मनाते चला आ रहा है। इस दिन संगठन के कार्यकर्ता पौधे लगाकर उसकी देखभाल भी करते है। चूंकि इस वर्ष भारतीय मजदूर संघ अपनी स्थापना के 70 वर्ष पूरे कर लिये है, को देशभर में पंच परिवर्तन के कार्यक्रम चल रहे है, जिसमें पर्यावरण पर प्रबोधन हुआ और आज पर्यावरण दिवस पर पेड़ लगाये जा रहे है। भारतीय मजदूर संघ के जिला मंत्री नरेश कुमार साहू ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि पौधा रोपण का मुख्य कार्यक्रम सुदुर छुरिया  विकासखंड के ग्राम पैलीमेटा में आयोजित किया गया था, जिसमें जनपद पंचायत छुरिया के अध्यक्ष किरण वैष्णव मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित थी और कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व जनपद अध्यक्ष राजकुमारी सिंह ने किया। श्रीमती मीना कंवर जनपद सदस्य छुरिया, रविन्द्र वैष्णव महामंत्री जिला भाजपा, कमल नारायण साहू, संजय सिन्हा, मनोज सिन्हा, दिलीप यादव, महेश कुमार यादव सरपंच ग्राम पंचायत लाममेटा उपस्थित थे। कार्यक्रम के प्रारंभ में भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण व पूजन-अर्चन किया गया, इसके पश्चात मुख्य अतिथि श्रीमती वैष्णव ने पर्यावरण के महत्व पर प्रकाश डालते हुये कहा कि हमारे ऋषि-मुनि व हमारी प्राचीन सनातन संस्कृति में प्रारंभ से ही वृक्षों के महत्व को स्वीकार्य किया गया है, इसलिये बरगद एवं पीपल के हम पूजा करते चले आ रहे है, ये सारे वृक्ष समाज के लिये जीवनदायी है। अब चूंकि पूरे संसार में पर्यावरण का संकट मंडरा रहा है तो सभी पुनः भारतीय संस्कृति के अनुरूप वृक्षों के महत्व को स्वीकार कर रहे है।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments