पूर्व विधायक शकुंतला साहू शिव पुराण कथा श्रवण करने पहुंची

पूर्व विधायक शकुंतला साहू शिव पुराण कथा श्रवण करने पहुंची

गोलू कैवर्त संभाग प्रमुख छत्तीसगढ़ बलौदाबाजार  : बिलाईगढ़ विकासखंड अन्तर्गत ग्राम पंचायत टुंडरी में  छत्रसाल साहू (संयुक्त महासचिव छ.ग. प्रदेश कांग्रेस कमेटी) के तत्वावधान में संगीतमय मुक्ति शिव महापुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें  ब्रजनंदन महराज के मुखारविंद से कथा का श्रवण करने लोग आसपास गांव सहित दूर दूर से आ रहे हैं और शिव महापुराण कथा को बड़ी ही आस्था से सुन रहे हैं। इस शुभ अवसर पर सुश्री शकुंतला साहू पूर्व विधायक कसडोल विधानसभा  भी कथा श्रवण करने का पहुंचे रहे। सर्वप्रथम पूर्व विधायक सुश्री शकुंतला साहू ने  कथावाचक महराज का पुष्पमाला भेंटकर एवं चरण छूकर आशीर्वाद लिया तत्पश्चात् कथा का श्रवणपान किया।इस अवसर पर, कविता प्राण लहरे विधायक बिलाईगढ़,  चन्द्रदेव रॉय पूर्व विधायक बिलाईगढ़, डॉ परमानन्द साहू अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बिलाईगढ़, युधिष्ठिर नायक अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सोनाखान, हेमंत दुबे पूर्व विधायक प्रतिनिधि बिलाईगढ़, छत्रसाल साहू पूर्व जनपद सदस्य, सेवती कैवर्त पार्षद कसडोल, भागवत प्रसाद साहू उपसरपंच ग्राम टुंडरी, शंकर साहू, साधना साहू , अमित साहू,  कमला साहू, गजेंद्र साहू,  पिंकी साहू बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments