राजनांदगांव : ग्राम पंचायत भेडीकला में कृमि दिवस मनाया गया। जिसके अंतर्गत आंगनबाड़ी, स्कूल के बच्चे 1 वर्ष से 19 वर्ष तक को कृमि की एक गोली खिलाया गया। कृमि दिवस पर ग्राम पंचायत भेड़ीकला के सरपंच कृष्णा साहू ने बच्चों को कृमि की एक गोली खिलाई. जिससे बच्चों में कुपोषण और खून की कमी दूर होगी और सरपंच द्वारा बच्चों को बिस्किट वितरण किया गया। सरपंच कृष्णा साहू ने बताया कि कृमि से बच्चों को कई तरह की कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है.कृमि पोषक तत्वों के अवशोषण से अवरोध पैदा करते है, जिसके कारण एनीमिया, कुपोषण मानसिक एवं शरीरिक विकास मे बाधक होते हैं। इस कारण बार-बार बीमार पड़ने से शिक्षा भी प्रभावित होता है। उन्होंने कहा कि कृमि मुक्ति से रोग प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि, स्वास्थ्य एवं पोषण में सुधार एनीमिया में कमी,सीखने की क्षमता एवं कार्य करने की क्षमता में वृद्धि होती है।इस कार्यक्रम में सरपंच कृष्णा साहू,आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका,स्वास्थ्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

Comments