राजनांदगांव : प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर अवतार कल्चरल सोसाइटी के तत्वावधान में दिनाँक 28 अगस्त को कमला कालेज चौक में भव्य दही हांडी लूट का आयोजन बड़े ही धूमधाम से किया गया। कार्यक्रम को देखने के लिए उमडा जनसैलाब । आयोजन समिति के अध्यक्ष मोहन साहू ने बताया कि यह आयोजन का 14वा वर्ष था। कार्यक्रम में महाराष्ट्र गोंदिया, रायपुर, दुर्ग सहित अंचल की कई टोलीयो ने भाग लिया। काफी मशक्कत और 3 घंटे बाद मन मोहना ग्रुप सलोनी डोंगरगढ़ की टोली द्वारा दही हांडी लूट लिया गया। विजेता टीम को पुरस्कार राशि के रूप में 71000/- दिया गया! मुम्बई की तर्ज पर हाईटेक मशीनरी का उपयोग कर हाईड्रा मशीन पर मटकी लटकाई गई। जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित इस आयोजन में युवा,बच्चों और दर्शकों के थिरकने के लिए डीजे,sharpy लाइट, लेजर लाइट, ड्रोन कैमरा,एलईडी स्क्रीन भी लगाया गया था। आयोजन में मधुसूदन यादव, हर्षिता बघेल, हेमा देशमुख, नीलू शर्मा, श्री किशन खंडेलवाल, पवन डागा, अरविंद तिवारी, रवि तिवारी बतौर अतिथि सम्मिलित हुए ।
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

Comments