राजनांदगांव : शहर कांग्रेस कमेटी के महामंत्री व वरिष्ठ कांग्रेसी नेता नासिर जिन्दरान ने भिलाई में कांग्रेसियों पर लाठी चार्ज और उनके खिलाफ एफआईआर किए जाने को लेकर भाजपा सरकार के खिलाफ तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि भाजपा सत्ता के मद में लोकतंत्र के विरुद्ध कार्य कर रही है। जिस तरह लोकसभा चुनाव में भाजपा का ग्राफ गिरा इसी तरह से आने वाले नगरी निकाय चुनाव साथ ही त्रिस्तरीय पंचायती राज व्यवस्था के चुनाव में उनका ग्राफ और गिरता हुआ दिखेगा।
श्री जिन्दरान ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कांग्रेस की आवाज को नहीं दबा सकते। कांग्रेस आज देश की आवाज बन चुकी है। राहुल गांधी ने जिस अंदाज में लोकसभा में अपनी बातें रखी। उससे पूरी भाजपा और उसके नेता घबरा गए हैं। उन्हें जनता का रूख समझ में आने लगा है। इस वजह से आक्रोश को कुचलने का प्रयास किया जा रहा है। जिस प्रकार अभी हाल ही में छत्तीसगढ़ प्रदेश के भिलाई शहर में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर दमन पूर्वक लाठीचार्ज किए जाने तथा 150 से अधिक कांग्रेस जनों के ऊपर फिर किए गए हैं। और वहीं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के काफिले को रोकने का प्रयास भी किया गया जो नींदनीय है। जब से छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनी है तब से अब तक लोगों के हित में कोई कार्य नहीं किया है साथ ही राज्य में कानून व्यवस्था पूरी तरह फेल है। छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार को लेकर लोगों में असंतोष की स्थिति बन रही है। जिसे छत्तीसगढ़ राज्य की जनता देख रही है और सुन भी रही है। आने वाले समय में छत्तीसगढ़ राज्य से भाजपा सरकार को लोग कुर्सी से उखाड़ फेंकेंगे।
Comments