साहू सदन में तीजा महोत्सव 1 सितंबर को

साहू सदन में तीजा महोत्सव 1 सितंबर को

 

राजनांदगांव  : शहर जिले में हरतालिका उत्सव को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। छत्तीसगढ़ी पर्व परंपरा के अनुरूप इस अवसर पर जगह-जगह विविध धार्मिक सामाजिक और बौद्धिक आयोजन होंगे। इसी कड़ी में साहू सदन में तीजा महोत्सव 1 सितंबर दिन रविवार को मनाया जाएगा। जिला साहू संघ तहसील साहू संघ नगर साहू संघ एवं नगर साहू संघ के मार्गदर्शन में महिला प्रकोष्ठ के द्वारा महिला सम्मेलन आयोजित करके मनाए जाने वाले हरतालिका उत्सव महोत्सव में आमंत्रित अतिथिगण में मुख्य अतिथि - श्रीमती मोहन कुमारी साहू (उपाध्यक्ष-छ.ग.प्रदेश साहू संघ), विशिष्ट अतिथि - श्रीमती शीलू शालू साहू (संयोजिका महिला प्रकोष्ठ-छ.ग. प्रदेश साहू संघ, अध्यक्षता श्रीमती अंजनी साहू (सह अंकेक्षक-छ.ग. प्रदेश साहू संघ एवं सहप्रभारी जिला राजनांदगांव), विशेष अतिथि - श्रीमती भारती साहू (संयोजिका महिला प्रकोष्ठ, दुर्ग संभाग) श्रीमती तरूणा साहू (निरीक्षक, आर.पी.एफ. राजनांदगांव) होंगे। कार्यक्रम की रूपरेखा इस प्रकार से है प्रातः 10 बजे से माँ कर्मा की पूजा अर्चना एवं ध्वजारोहण, प्रातः 11 बजे श्री भागवत साहू (अध्यक्ष, जिला साहू संघ राजनांदगांव) श्री कुलेश्वर साहू (अध्यक्ष, नगर साहू संघ, राजनांदगांव) श्रीमती अंजू साहू (अध्यक्ष, तहसील साहू संघ, राजनांदगांव) श्रीमती नीरा साहू (उपाध्यक्ष, जिला साहू संघ राजनांदगांव) श्री शैलेन्द्र साहू (उपाध्यक्ष, जिला साहू संघ राजनांदगांव) श्री नीलमणी साहू (महामंत्री, जिला साहू संघ राजनांदगांव) श्री नोबल साहू (कोषाध्यक्ष, जिला साहू संघ राजनांदगांव) द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ जिसमें रस्सा कसी, जलेबी दौड़, कुर्सी दौड़, शंखली, कबड्डी, मेहंदी, गोली चम्मच, रंगोली, प्रश्नोत्तरी एवं त्वरित खेल, नृत्य, संगीत आदि शामिल है। दोपहर 1 बजे अतिथि स्वागत सत्कार, उद्बोधन एवं सम्मान समारोह किया जायेगा। इस दौरान मुख्य रूप से श्रीमती तिजेश्वरी साहू संयोजिका जिला महिला प्रकोष्ठ, श्रीमती केसरी साहू संयोजिका तहसील महिला प्रकोष्ठ, श्रीमती मुनेश्वरी साहू संयोजिका नगर महिला प्रकोष्ठ सहित जिला, तहसील एवं नगर साहू महिला प्रकोष्ठ के समस्त पदाधिकारी उपस्थित रहेगें। उक्त जानकारी जिला साहू संघ के महामंत्री नीलमणि साहू ने दी है।









You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments