शासकीय दिग्विजय स्वषासी खेल दिवस मनाया गया

शासकीय दिग्विजय स्वषासी खेल दिवस मनाया गया

 

    
राजनांदगांव :  शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय के क्रीड़ा विभाग द्वारा खेल दिवस मनाया गया। प्रारंभ में माँ सरस्वती तथा ध्यानचंद के तैलचित्र पर माल्यार्पण के साथ ही कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। इस आयोजन के मुख्य अतिथि श्री के राजेश्वर राव, एन.आई.एस. कोच बास्केटबाल, कार्यक्रम की अध्यक्ष प्राचार्य डॉ. अंजना ठाकुर तथा विशिष्ट अतिथि डॉ. दिनेश नामदेव संचालक शारीरिक शिक्षा हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग तथा श्री परेश वर्मा क्रीड़ा अधिकारी शासकीय शिवनाथ विज्ञान महाविद्यालय, राजनांदगांव थे।कार्यक्रम प्रारंभ में डॉ.शैलेन्द्र सिंह द्वारा खेल दिवस की शुरूआत तथा उसके इतिहास की जानकारी प्रदान  की गई तथा मेजर ध्यानचंद की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला गया। प्राचार्य डॉ.अंजना ठाकुर ने कहा कि ऐसे महान  विभूति की जन्म दिवस को खेल दिवस के रूप में मनाने का हमंे अवसर प्राप्त हो  रहा है। ये हमारे लिए  गौरव की बात है। हमंे उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। श्री परेश वर्मा द्वारा खेल दिवस की शुभकामनाएं प्रदान की गई। श्री दिनेश नामदेव ने कहा कि स्वस्थ मन तथा स्वस्थ तन हमारे जीवन के लिए उपयोगी है। खेलों को हमें अपने जीवन अंग बनाना चाहिए। नियमित व्यायाम तथा सही दिनचर्या से हम स्वस्थ रहते हैं, जो हमारे जीवन के लिए आवश्यक है।

  मुख्य अतिथि श्री राजेश्वर राव ने सभी खिलाड़ियों को सरकार द्वारा दी जाने वाली खेल सुविधाओं की जानकारी प्रदान की गई तथा कहा कि खेलों को भी आप अपने जीवन को नौकरी से भी जोड़ सकते हैं। वर्तमान में सरकार द्वारा उत्कृष्ट खिलाड़ियों की सरकारी नौकरी प्रदान करने की पहल की जा रही है, जो काफी अच्छी बात है। अतः योग एवं खेलों को भी अपने रोजगार का माध्यम बना सकते हैं। कार्यक्रम का संचालन करते हुए क्रीड़ा अधिकारी श्री अरूण चौधरी ने आयोजन की उपयोगिता पर प्रकाश डाला तथा कहा कि हमें अपने जीवन में ध्यानचंद की उपलब्धियों से प्रेरणा लेनी चाहिए।  इस अवसर पर वेटलिफ्टिंग के खिलाड़ियों का सम्मान किया गया। आभार प्रदर्शन डॉ.एस.के.उके द्वारा किया गया। इस अवसर पर प्रो.हिरेन्द्र बहादुर ठाकुर, श्री तामेश्वर बंजारे, प्रो.अजय शर्मा, श्री रामूपाटिल सहित बड़ी संख्या में खिलाड़ी उपस्थित थे।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments