डोंगरगढ़ : शासन के निर्देशानुसार क्षेत्र के ग्राम पंचायत बेलगांव में एक दिवसीय स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें हाई स्कूल, मिडिल स्कूल के बच्चों के द्वारा रैली निकालकर समस्त ग्राम को स्वच्छता हेतु जागरूक किया गया। कार्यक्रम में जनपद पंचायत के सीईओ सुश्री दिव्या ठाकुर ने सभी से सूखा कचरा स्वच्छता दीदी को देने की अपील करते हुए कहा कि गांव में स्वच्छता तभी होगी, जब हम इस अभियान की शुरुआत अपने घर से करेंगे। गिला कचरा तो खाद में परिवर्तित हो जाता है, लेकिन सूखा कचरा डिस्पोज नहीं होता, ऐसे में कई प्रकार की बीमारियों का फैलने का खतरा बना रहता है। हमें व्यक्तिगत ना सोचते हुए सामाजिक रूप से जागरूक होकर पूरे गांव को स्वच्छ बनाना है। इस दौरान प्राचार्य श्रीमती कलिंद्री तिवारी, मिडिल स्कूल प्रधान पाठक रामभरोसा साहू, बेलगांव के सरपंच छबिलराम साहू ने भी सभी को स्वच्छता के प्रति जागरूक होकर अभियान को सफल बनाने की अपील की। कार्यक्रम में जनता पंचायत सीईओ ने सभी को स्वच्छता के प्रति जागरूक होने के लिए संकल्प भी दिलाया है। इस अवसर पर ग्राम सचिव धिरेन्द्र धरमगुडे, रोजगार सहायक, स्वच्छताग्राही महिला समूह, आंगनबाड़ी कार्यकती सभी शिक्षकगण के ग्राम पंच एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे। एसबीएम के विकासखंड समन्वयक, मंगेसकर क्षेत्र समन्वयक श्री जंघेल उपस्थित थे।
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

Comments