मचानपार में फैली डायरिया, स्वास्थ सुविधाओं का किया निरीक्षण

मचानपार में फैली डायरिया, स्वास्थ सुविधाओं का किया निरीक्षण


डोंगरगांव :  बीते दिनों ग्राम मचानपार, डोंगरगांव में डायरिया से पीड़ित मरीज मिलने की शिकायत मिलने पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष दिनेश गांधी ने ग्राम मचानपार जाकर ग्रामीण का हालचाल जाना व उनकी समस्याएं सुनी व मेडिकल सुविधाओं का जायजा लिया तथा स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, जिससे ग्रामीणजनों को जल्द से जल्द बेहतर मेडिकल सुविधा प्रदान की जा सके। वर्तमान में यहां डायरिया के 120 मरीजों को पुष्टि हो चुकी है, जिसमे से गंभीर रूप से पीड़ित 16 मरीजों को राजनांदगांव जिला अस्पताल में मेडिकल टीम द्वारा रेफर किया जा चुका है, जिसमें से 3 मरीज पूरी तफ से स्वस्थ होकर जिला अस्पताल से घर वापस आ चुके है तथा इसके आलावा बाकी मरीजों को घर में रखकर ही इलाज की सुविधा दी रहा रही है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा गांव में ही ग्राम पंचायत मचानपार में मेडिकल कैंप लगाकर ग्राम के मरीजों का टेस्ट तथा इलाज करके उन्हे आवश्यक दवाई व स्वास्थ्य सुविधा दी जा रही है तथा मेडिकल टीम उनके स्वास्थ्य पर लगातार नजर बनाए हुए है।

श्री गांधी ने ग्रामीण जनों से मुलाकात करते हुए उनका हालचाल जाना और मेडिकल टीम को ग्रामीणजनों के इलाज के बेहतर सुविधा के लिए आवश्यक निर्देश दिए। ग्रामीणजनों के मांग पर श्री गांधी ने ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी से फोन में बात करते हुए पंचायत में ही 2 बेड की व्यवस्था करने के आवश्यक निर्देश दिए। श्री गांधी ने ग्रामीणजनों को बताया कि गंदे पानी का सेवन न करें और पानी को उबालकर पिए, जिससे डायरिया फैलने को रोका जा सके। उन्होंने सभी को जल्द से जल्द स्वस्थ होने की शुभकामनाएं दिए। मेडिकल टीम कैंप लगाकर लगातार ग्रामीणजनों के स्वास्थ्य पर नजर रखी हुई है। इस निरक्षण के दौरान पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष दिनेश गांधी, जनपद सदस्य जागेश्वर राजू यादव, सरपंच चिंताराम साहू, डोमेश पटेल, पुनाराम साहू, गोपाल पटेल, उमेदी राम तथा अन्य ग्रामीणजन व स्वास्थ्य विभाग की मेडिकल टीम उपस्थित रहे।








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments