हॉकी का जादूगर को समर्पित राष्ट्रीय खेल दिवस का पार्रीखुर्द में हुआ आयोजन

हॉकी का जादूगर को समर्पित राष्ट्रीय खेल दिवस का पार्रीखुर्द में हुआ आयोजन


 राजनांदगांव : "हॉकी का जादूगर" के नाम से विख्यात मेजर ध्यानचंद जी की जयंती पर शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पार्रीखुर्द, संकुल - भर्रेगाँव के बच्चों ने राष्ट्रीय खेल दिवस को जोर-शोर से मनाया। इस शुभ अवसर पर बच्चों व शिक्षकों ने मिलकर विभिन्न खेलों को अंकित करते हुए एक बहुत सुंदर पोस्टर का निर्माण किया। साथ ही विभिन्न खेलों जैसे- कैरम, शतरंज, बैडमिंटन व कबड्डी में बत्त्वों ने भाग लिया व जोश तथा उमंग के साथ खेला। साथ -ही साथ खेलों का जीवन में महत्व जाना व समझा।इस आयोजन में शाला के संस्था प्रमुख श्री एस. के. सेवता, शिक्षिका श्रीमती विभा सिंहमारे व सुश्री पुष्पलता देवांगन सक्रिय रूप से उपस्थित रहे।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments