जोशीलमती : आदिम जाति सेवा सहकारी समिति जोशीलमती के पूर्व समिति प्रबंधक कैलाश गजपल्ला द्वारा समिति के अंतर्गत आने वाले सभी ग्राम जोशी लमती , गर्रापार ,कोलिहा लमती ,कोलियरी ,खोराटोला, केशाल, हर्राटोला ,पठान ढोड़गी, थैलीटोला, दतरेंगा टोला, मावलीचुवा, दैहान, आदि गांव के लगभग 700किसानो ने बैठक में हिस्सा लिया।बैठक में सभी अंशधारी कृषकों ने एक ही स्वर में कैलाश का पल्ला का विरोध किया गया। विश्वस्त सूत्रों से पता चला है कि कई गांव में अपनी पक्ष में बात रखने के लिए गाड़ी की व्यवस्था करवाई गई थी एवं पैसा का भी सहारा लिया गया था। इनके द्वारा पूर्व में किए गए कार गुजारी को देखते हुए एवं कार्य प्रणाली से असंतुष्ट कृषकों ने इसके द्वारा बुलाए गए बैठक को एक सिरे से नकार दिया गया उक्त समिति प्रबंधक द्वारा अपने पक्ष में बात रखने के लिए सहकारी कर्मचारी संघ के अध्यक्ष ईश्वर श्रीवास,भानपुरी समिति के समिति प्रबंधक रेवाराम साहू ,ने भी गजपल्लाके पक्ष में बात रखने का प्रयास किया गया लेकिन उपस्थित ग्रामीणों ने उनके बहकावे में ना आकर भी आक्रोष व्यक्त किया गया ।
यदि मौके पर जोशी लमती सोसायटी के पूर्व अध्यक्ष त्रिलोचन साहू पूर्व संचालक मंडल के सदस्य हिरेन्द्र कुमार साहू कोलिहालमती के पूर्व सरपंच इंद्र कुमार चंद्रवंशी, लोकनाथ साहू, डॉक्टर जामवंत साहू, कोमल साहू ,राधे लाल, यादव राम साहू, महेश चंद्रवंशी, नहीं होते तो अप्रिय घटना घटने की प्रबल संभावना थी। अंश धारी कृषकों सहकारी संघ अध्यक्ष ईश्वर श्रीवास के सामने रोष व्यक्त करते हुए अपनी बातों को पुरजोर तरीके से रखें एवं उनके सामने बताया गया कि यदि भविष्य में कैलाश प्रसाद का गजपल्ला को जोशीलमती समिति का पुनः प्रभार दिया जाता है तो ग्रामीणों द्वारा अनिश्चित कालीन चक्का जाम कर आंदोलन किया जाएगा इस पूरी घटना की जिम्मेदार संबंधित कर्मचारी संघ के अध्यक्ष ईश्वर विश्वास एवं शासन प्रशासन की होगी। उक्त बैठक में हिरेंद्र साहू,कोमल त्रिलोचन साहू लोकनाथ साहू,साहू, मीना बाई शैलेन्द्री सिन्हा,अनुज राम, तामेश्वर पटेल डाक्टर चन्द्र कांत साहू , राधेलाल इन्द्र कुमार चन्द्रवंशी यादव राम साहू,श्याम साय, चन्द्र भान कोर्राम भागवत कस्तूरे,भगवती साहू, पुरण साहू, मोहित भक्ता, पन्नालाल ,राजेश कस्तूरे, दशरथ, अश्वनी साहू, अनूप साहू,गणवीर जामुर्या,राजू साहू,बरम,केशव भाई, बालमुकुंद,हुकूम सिंह,बन्नू लाल,मंगल सिंह, जामवंत साहू भगवान दास साहू, तुलसी राम,प्रीत लाल , जीधन पटेल टेमन साहू समारू राम सहित आसपास के लगभग 700किसान मौजूद थे।
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

Comments