राजनांदगांव : प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी लखोली वार्ड क्रमांक 35 आदर्श चौक में बाल आदर्श गणेश उत्सव समिति के द्वारा गणेश प्रतिमा की स्थापना इस बार भव्य रूप से की जाएगी।
बाल आदर्श गणेश उत्सव समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र साहू (गोलू) ने बताया कि विगत 40 वर्षों से लगातार गणेश प्रतिमा की स्थापना होती आ रही है। उक्त स्थान व जगह गणेश मूर्ति की स्थापना पूरे वार्ड व संस्कारधानी राजनांदगांव शहर में प्रसिद्ध है। जिसे लेकर गणेश चतुर्थी के दिन गणेश प्रतिमा की स्थापना की पूरी तैयारी कर ली गई है। इस बार गणेश मूर्ति की लंबाई 8 फीट रहेगी। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी गणेश मूर्ति ग्राम थनोद के मूर्तिकार संतोष साहू के यहां से लाई जाएगी। क्योंकि उनके यहां की मूर्ति पूरे जिले में प्रसिद्ध है। विशेष तौर से बाल आदर्श गणेश उत्सव समिति के द्वारा हर साल विशेष ढंग के गणेश प्रतिमा की स्थापना की जाती है। जिसे वार्ड सहित शहर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्र के लोग भी गणेश प्रतिमा को देखने आते हैं। क्योंकि यहां हर वर्ष रखे जाने वाले गणेश प्रतिमा विशेष रूप से तैयार की जाती है और विशेष रूप से प्रतिमा स्थापित की जाती है। जिसकी चर्चा दूर-दूर तक होती है। गणेश प्रतिमा की स्थापना सहित विसर्जन की संपूर्ण कार्यक्रम में मुख्य रूप से भुपेन्द्र साहू (गोलू), उपाध्यक्ष नीलू साहू, सचिव लोकेश साहू, कोषाध्यक्ष सुनील साहू, कार्यकारिणी सदस्य विक्की साहू, मनीष साहू, गज्जु साहू, राजु साहू, सुमीत साहू, गौरव साहू आदि उपस्थित रहते हैं।
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

Comments