राजनांदगाँव : कोसरिया यादव समाज जन्माष्टमी पर्व महोत्सव के समापन के अवसर पर सम्मान समारोह व सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया,जिसमें मुख्य अतिथि प्रदेश के यशस्वी पूर्व मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल थे । यादव समाज द्वारा इस समापन आयोजन में सम्मान समारोह भी आयोजित किया, जिसमें नगर के विभिन्न क्षेत्रों में अपना योगदान देने वालों का सम्मान किया गया । जिसमें नगर मे शिक्षा क्षेत्र में अपना योगदान देने के लिए शासकीय शिवनाथ विज्ञान महाविद्यालय की पूर्व जनभागीदारी की अध्यक्ष पूर्व पार्षद श्रीमती प्रज्ञा गुप्ता का सम्मान किया गया। प्रज्ञा गुप्ता द्वारा विज्ञान महाविद्यालय में अपने ५-६ वर्षो के जनभागीदारी अध्यक्षीय कार्यकाल में महाविद्यालय के उत्तरोत्तर विकास में अपना भरपूर योगदान दिया । प्रज्ञा गुप्ता के कार्यकाल में महाविद्यालय में अधूरे भवन, १४ कमरों, एक हॉल व बहुउद्देश्यीय कक्ष का निर्माण हुआ जिसका लोकार्पण तत्कालिन मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के द्वारा हुआ ।
विभिन्न विषयों का आरंभ पी.जी. कक्षाओं का आरंभ हुआ, महाविद्यालय में खेल मैदान निर्माण की मांग श्री भूपेश बघेल मुख्यमंत्री द्वारा मिनी स्टेडियम स्वीकृत किया गया । छात्र सुविधा के कार्य,पी.सी. रोड का निर्माण हुआ । राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम बार नैक में छ.ग. के महाविद्यालय में सांइस कॉलेज राजनांदगांव को बी. प्लस की रैकिंग हासिल हुई ।उक्त सम्मान हेतु श्रीमती प्रज्ञा गुप्ता ने जिला कोसरिया यादव समाज के जिला अध्यक्ष मन्ना यादव, संगठन प्रभारी भोला यादव, जिला महिला अध्यक्ष श्रीमती शीला यादव, नगर महिला अध्यक्ष मधु यादव, आयोजन अध्यक्ष श्रीमती संतोषी यादव, नगर अध्यक्ष सूरज यादव, युवा अध्यक्ष हरीश यादव का आभार व्यक्त किया है ।
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

Comments