महतारी वंदन योजना से गदगद हैं प्रदेश की महिलाएं : हेमिन लाउत्रे 

महतारी वंदन योजना से गदगद हैं प्रदेश की महिलाएं : हेमिन लाउत्रे 

 

राजनांदगांव : पोला पर्व पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ की महतारियों का ख्याल रखते हुए सातवीं महतारी वंदन योजना की राशि हस्तांतरित की। प्रदेश की महिलाओं को एक हजार रुपये की सहयोग राशि सीधे उनके खाते में मिली। इस पर हर्ष व्यक्त करते हुए राजनांदगांव जनपद पंचायत पूर्व अध्यक्ष व भाजपा अभिनेत्री महिला मोर्चा सक्रिय सदस्य श्रीमती हेमिन लाउत्रे ने आभार जताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने तीजा पर तिजहरिन बहनों को जो तोहफा दिया है, उससे प्रदेश की माताओं बहनों में खुशी है। इससे महिलाओं में आत्मविश्वास लगातार बढ़ रहा है।

महतारी वंदन योजना से प्रदेश की महिलाएं गदगद हैं। अब वे शान से बाजार में निकलकर खरीददारी कर सकेंगी, स्वयं को सशक्त होता देख महिलाओं में आत्मविश्वास लगातार बढ़ रहा है, वास्तविक रूप से महतारी वंदन योजना से प्रदेश की महिलाएं गदगद है, सभी विधानसभा क्षेत्र की समस्त माताओं बहनों की ओर से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी का हम आभार करते हैं।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments