स्वच्छता सर्वेक्षण की करें तैयारी, राजस्व प्रकरण के निराकरण में लाएं तेजी : कलेक्टर दीपक सोनी

स्वच्छता सर्वेक्षण की करें तैयारी, राजस्व प्रकरण के निराकरण में लाएं तेजी : कलेक्टर दीपक सोनी

 

गोलू कैवर्त संभाग प्रमुख छत्तीसगढ़ बलौदाबाजार : कलेक्टर दीपक सोनी ने आज सँयुक्त जिला कार्यालय के सभागार में समय सीमा के तहत विभागीय कार्याे की काम काज की समीक्षा किए.जिसमें उन्होनें केंद्रीय सहित राज्य के महत्वाकांक्षी योजनाओं के क्रियान्वयन से संबंधित जानकारियों की विस्तृत समीक्षा करते हुए सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूर्ण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए है. कलेक्टर ने आज सभी नगरीय निकाय सहित गावों में होने वाले स्वच्छता सर्वेक्षण तैयारी करने के साथ ही सर्वेक्षण में आम जनता की भागीदारी सुनिश्चित करने कहा गया है। इसके साथ ही राजस्व प्रकरण के निराकरण में तेजी लाने के निर्देश संबधित राजस्व अधिकारियों को दिए है.इसके साथ ही कलेक्टर ने कहा कि आरबीसी 6-4 के तहत राहत एवं आपदा से संबंधित प्रकरणों में संवेदनशील होकर तत्काल निराकृत करें ताकि प्रभावित व्यक्तियों को समय पर सहायता सुलभ हो सके। उक्त बैठक में विभागवार लंबित आवेदनों के बारे में भी विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने सभी विभागों के प्रमुखों से कहा कि आप सभी आवेदन जो आम जनता के द्वारा कलेक्टर शिकायत शाखा,सीपी ग्राम्स,जन शिकायत पीजीएन एवं लोक सेवा गारंटी आदि के माध्यम से प्राप्त हुए हैं।।उनका निराकरण कर जिला कार्यालय को शीघ्र सूचित करें।

सभी आवेदनों का निराकरण निर्धारित समय सीमा के भीतर ही हो जाना चाहिए साथ ही राज्य सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता वाले कार्यक्रमों एवं योजनाओं पर विशेष ध्यान देने कहा हैं। साथ ही आयुष्मान भारत पीएमजेएवाय,पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना,दीनदयाल अत्योदय योजना राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, पीएम आवास योजना (ग्रामीण),पीएम उज्वला योजना, पीएम विश्वकर्मा योजना, पीएम किसान सम्मान निधि योजना,किसान क्रेडिट कार्ड,पीएम पोषण अभियान,गांवों का सर्वेक्षण और ग्रामीण क्षेत्रों में तात्कालिक प्रौद्योगिकी के साथ मानचित्रण (स्वामित्व), जनधन योजना,जीवन ज्योति बीमा योजना,सुरक्षा बीमा योजना,अटल पेंशन योजना, इसके अतिरिक्त सिकल सेल एनीमिया उन्नमूलन वन अधिकार पट्टा व्यक्तिगत एवं सामूहिक,वन धन केंद्र,पीएम स्वनिधि योजना,पीएम विश्वकर्मा योजना, पीएम उज्ज्वला योजना,पीएम मुद्रा लोन योजना, स्टार्टअप इंडिया,पीएम आवास योजना (शहरीय),स्वच्छ भारत अभियान (शहरीय) पीएम भारतीय जन औषधि परियोजना,उजाला योजना,पीएम सौभाग्य योजना की समीक्षा की गई। उक्त बैठक मे सीईओ जिला पंचायत सुश्री दिव्या अग्रवाल, अपर कलेक्टर सुश्री दीप्ती गौते सहित सभी एसडीएम,तहसीलदार,जनपद सीईओ एवं विभिन्न विभागों क़े जिलाधिकारी गण उपस्थित रहे।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments