तिरंगा मंडल ने मुख्यमंत्री गणेश झांकी पुरस्कार पुन: आरंभ करने की मांग, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह को दिया मांग पत्र

तिरंगा मंडल ने मुख्यमंत्री गणेश झांकी पुरस्कार पुन: आरंभ करने की मांग, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह को दिया मांग पत्र

 

राजनांदगांव  : संस्कारधानी में श्री गणेश पर्व संपूर्ण भारत में प्रसिद्ध है नगर को गणेश झांकी व हॉकी के नाम से जाना जाता है। जिस हेतु नगर के गणेश मंडल के पदाधिकारियों सदस्यों द्वारा दो तीन माह पूर्व से ही तैयारी प्रारंभ कर दी जाती है। तिरंगा मंडल के अध्यक्ष पंकज गुप्ता ने बताया कि पूर्व में मुख्यमंत्री श्री गणेश झांकी प्रोत्साहन पुरस्कार राशि नगर निगम के निर्णय के अनुसार से विजयी गणेश मंडलों को प्रदाय की जाती थी.इसके अलावा प्रत्येक विसर्जन झांकी, स्थल सजावट समितियों को भी प्रोत्साहन  राशि प्रदाय की जाती थी।जो कि विगत ६ वर्षों से प्रदान नहीं की जा रही है। जिस हेतु तिरंगा गणेश मंडल के अध्यक्ष पंकज गुप्ता, कार्यकारी अध्यक्ष ज्ञानेश्वर मेश्राम, सचिव रजत भोईर पिन्टू, सहसचिव अखिलेश ठावरे सहित संपूर्ण पदाधिकारियों ने गणेश पर्व पर संस्कारधानी में मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान से दी जाने वाली गणेश झांकी पुरस्कार राशि व प्रोत्साहन राशि को पूर्व की दी जाने वाली राशि में वृद्धि कर पुन: प्रारंभ किये जाने हेतु विधानसभा अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री विधायक श्री डॉ. रमन सिंह को मांग पत्र सौंपकर आग्रह किया है। जिससे नगर के सभी गणेश समितियों को प्रोत्साहन मिल सके व श्रेष्ठ झांकियों को पुरस्कृत किया जा सके। जिस पर श्री डॉ रमन सिंह द्वारा इसे पुन: प्रारंभ किये जाने का आश्वासन दिया गया है।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments