लंबित प्रकरणों को शीघ्र पूरा करें:कलेक्टर

लंबित प्रकरणों को शीघ्र पूरा करें:कलेक्टर

 

खैरागढ़ 03 सितंबर 2024:  कलेक्टर श्री चंद्रकांत वर्मा ने आज कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में साप्ताहिक समय सीमा की बैठक ली। बैठक में उन्होंने जिला निर्माण के 2 वर्ष पूर्ण होने पर सभी अधिकारी कर्मचारियों को बधाई  एवं शुभकामनाएं 

दी। उन्होंने कहा की सभी विभाग अपने अपने कार्यलयो को व्यवस्थित रखते हुए स्वच्छता बनाये रखे।कलेक्टर ने विभिन्न विभागों के कार्यों की गहन समीक्षा की और लंबित प्रकरणों को शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्वास्थ्य

विभाग की समीक्षा करते हुए  मौसमी बीमारियों की रोकथाम और उचित इलाज के संबंध में महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए हैं, उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अमलो को अलर्ट  मोड पर रहने को कहा,  ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत और प्रभावी कार्रवाई की जा सके। उन्होंने अधिकारियों कर्मचारियों को रेडक्रास सोसाइटी में निर्धारित शुल्क जमा कर सदस्यता ग्रहण करने हेतु प्रेरित किया,साथ ही जिले में चल रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए अधूरे कार्यों को निर्धारित समय सीमा में पूर्ण गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री वर्मा ने कहा कि पीएम जनमन योजना के अंतर्गत जिले के पीवीटीजी परिवारों को योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए जिले में शिविर  का आयोजन किया जा रहा है। जिसके  माध्यम से पीवीटीजी परिवारों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाया जा रहा है। उन्होंने आयोजित शिविर में मिले आवेदनों की समीक्षा करते हुए ज्यादा से ज्यादा बैगा परिवारों को शासन की योजनाओं का लाभ पंहुचाने संबंधित अधिकारियो को निर्देशित किए।

इसी प्रकार खाद्य विभाग से जिले में खाद्य वितरण की  जानकारी ली तथा प्रत्येक माह की पहली समय सीमा के बैठक में खाद्य वितरण की जानकारी प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने आबकारी विभाग से आहता निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग अंतर्गत प्रगतिरत  निर्माण कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। इसके अलावा मुख्यमंत्री जनदर्शन, मुख्यमंत्री जनशिकायत एवं कलेक्टर जनदर्शन में प्राप्त जनशिकायतों, मांगों एवं समस्याओं के निराकरण की विभागवार समीक्षा की और लंबित आवेदनों का निर्धारित समय पर गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर वनमंडलाधिकारी श्री आलोक तिवारी,  संयुक्त कलेक्टर द्वय श्री सुरेन्द्रकुमार ठाकुर एवं श्रीमती सुमन राज, एसडीएम खैरागढ़  श्री टंकेश्वर प्रसाद साहू, एसडीएम छुईखदान सुश्री रेणुका रात्रे सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments