कलेक्टर ने आमजनों की समस्याओं का गंभीरता पूर्वक निराकरण करने के दिये निर्देश

कलेक्टर ने आमजनों की समस्याओं का गंभीरता पूर्वक निराकरण करने के दिये निर्देश


मोहला :  कलेक्टर एस जयवर्धन ने आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित कलेक्टर जनदर्शन में आमजनों की शिकायतो, समस्याओं और मांगों को सहानुभूतिपूर्वक सुना। कलेक्टर ने जिला अधिकारियों को निर्देशित किया कि आम नागरिकों की समस्याओं को सुनने के साथ ही नियमानुसार कार्यवाही करें। कलेक्टर जनदर्शन में आज 8 आवेदन प्राप्त हुए। प्राप्त सभी आवेदनों को संबंधित विभाग में भेजे जाने की कार्यवाही की जा रही है।कलेक्टर जनदर्शन में आज अं.चौकी वि.ख. ग्राम पागरी निवासी अनिल कुमार ने मुआवजा राशि का भुगतान करने के संबंध में आवेदन प्रेषित किया। उन्होंने आवेदन देते हुये बताया कि छ.ग. राज्य रोड इंफ्रास्ट्रचर डेवल्पमेन्ट कार्पोरेशन लिमिटेड रायपुर द्वारा बिहरी से लोहारा मार्ग निर्माण किया गया है। जिसमें मेरी निजी भूमि में पक्का मकान था। उसे तोड़ा गया है।

सड़क निर्माण लगभग पुरा कर लिया गया है। पर मुझे आज दिनांक तक मुआवजा नही मिला है। संबंधित समस्या से निजात पाने आवेदक ने कलेक्टर जनदर्शन में गुहार लगाई है। मोहला वि.ख. के ग्राम डुमरटोला के समस्त ग्रामवासीयों ने शा. प्राथमिक शाला डुमरटोला (मुकादह) में विद्युत कलेक्शन जुड़वाने के संबंध में आवेदन दिया। ग्रामवासिायों ने आवेदन देते हुुए बताया कि स्कुल में बोरवेल, लाईट, पंखा, पानी, आदि मूलभूत सुविधा नही मिल पा रही है। इसी प्रकार मोहला के वार्ड नं.17 के निवासियों ने गंदे पानी की निकासी हेतु पक्की नाली निर्माण के संबंध में आवेदन प्रेषित किया है। इसी प्रकार मुकादाह ग्रामवासियों ने वन अधिकार पट्टा एवं पी.एम.किसान सम्मान निधि के संबंध में आवेदन प्रेषित किया गया है। इसी प्रकार अन्य आवेदको ने अपने आवेदन के माध्यम से अपने समस्याओं से निजात पाने कलेक्टर से गुहार लगायी है।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments