तालाब में डूबने से बच्चे की मौत 

तालाब में डूबने से बच्चे की मौत 

डोंगरगढ़ :  विकासखंड के ग्राम अछोली में 13 साल के बच्चे के तालाब में डूबने से मौत हो गई है। प्राप्त जानकारी अनुसार पुराना अछोली निवासी गुलशन साहू पिता सुखचैन साहू, उम्र 13 साल अपने मित्र विनोद साहू के साथ सुबह 9 बजे अछोली के स्टाप डैम नहाने के लिए गया था। दोनों ही स्टाप डैम में नहा रहे थे कि गुलशन का पैर गहरे पानी में स्लिप हो गया, जिससे कि डूबने से उसकी मौत हो गई। डूबने के पश्चात उसके मित्र विनोद साहू ने घर जाकर मोहल्ले के पारस साहू एवं धनेश को बताया। दोनों ने आकर डैम से गुलशन की बॉडी बाहर निकाल ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस प्रशासन को दी, जिसे अस्पताल ले जाकर उसका पोस्टमार्टम कर बॉडी घर वालों को सौंप दिया गया।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments