डोगरगढ़ : ब्लॉक के वनांचल ग्राम घोटिया के पूर्व डोंगरगढ़ तहसील आदिवासी समाज के अध्यक्ष पूर्व जनपद प्रतिनिधि लक्ष्मण उइके को निधन 29-30 अगस्त को रात्रि इलाज के दौरान स्वस्थ केंद्र में निधन हुआ। इस घटना की जानकारी होते ही पूरे क्षेत्र में दुःख की लहर दौड़ गई। डोगरगढ़ ग्रामीण ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुरेश सिन्हा ने स्वर्गीय लक्ष्मण उइके के योगदान को याद करते हुए बताया है कि छोटे से गांव वनांचल अंतिम छोर में बसे घोटिया के होने के बावजूद पूरे डोगरगढ़ ब्लॉक के आदिवासी समाज को एक सूत्र में बांधने और समाज के साथ-साथ ढारा क्षेत्र घोटिया क्षेत्र के किसानों को अधिक से अधिक लाभ दिलाने के लिए किये गए, उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा।
स्व उईके को श्रद्धांजलि देने डोंगरगांव विधायक दलेश्वर साहू, पूर्व मंत्री धनेश पाटिला पहुंचे और उनके बेटे संजय उइके, दुलै, डोगैन्द को इस दुःख की घड़ी में ढांढस बंधाया। इस दौरान डोगरगढ़ ग्रामीण ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुरेश सिन्हा, दानी ठाकुर, भग्गू ठाकुर, दिनेश मंडावी, लखनू उइके, नरेंद्र ठाकुर, नरोत्तम नेटी, गोकुल वर्मा, बिसनाथ कंवर, ईश्वर उईके, भागचंद उईके एवं ग्रामीण जन उपस्थित थे।
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

Comments