राजनांदगांव : पूर्व सांसद अभिषेक सिंह दो दिवसीय प्रवास पर राजनांदगांव पहुंचे थे। इस दौरान वे विभिन्न कार्यक्रमों मैं शामिल हुए। राजनांदगांव में आयोजित संभाग स्तरीय शालेय अंडर-19 नेटबाल प्रतियोगिता में अभिषेक सिंह ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया। उन्होंने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं भी दी।
भाजपा मीडिया सेल के अनुसार अभिषेक सिंह ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि जीत-हार खेल एवं जीवन दोनों का अभिन्न अंग है। अच्छा समय और बुरा समय हर व्यक्ति के जीवन में आता है। अच्छा खिलाड़ी वह होता है जो खेल की भावना को समझता है, जो खिलाड़ी खेल के मर्म को और नियम को जानता है। वह प्रतिस्पर्धा में भी आनंद लेता है और हार से भी सीखता है। तभी उसका खेल निखरता है। अध्यक्ष विनीता मदान एवं कोच शिल्पा कुशवाहा एवम रजत खुटेल ने बताया कि इस प्रतियोगिता में बालोद दुर्ग कवर्धा एवं राजनांदगांव बेमेतरा जिले के खिलाड़ी शामिल हुए थे।



Comments