डोगरगढ़ : विधानसभा के ग्राम पंचायत बेलगांव में आयोजित एक दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता कार्यक्रम में विधायक हर्षिता स्वामी बघेल ने उपस्थित होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया तथा अपने उद्बोधन में कहा कि खेल जीवन का आधार है। कबड्डी का खेल छत्तीसगढ़ राज्य का पारंपरिक खेल है। आज यह खेल पूरे विश्व में अपना अमिट छाप छोड़ी है। खेल जगत में कबड्डी में भी अनेक खिलाड़ी अपना भविष्य बना कर देश वा गांव का नाम रोशन कर रहे हैं। आयोजन समिति वा ग्रामवासियों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना किए। उक्त कार्यक्रम में ग्राम के सरपंच छबील साहू, जिला संयुक्त महामंत्री चुमन साहू, नेतराम साहू, दिनेतु जांगडे, जनपद प्रतिनिधि राजू वर्मा, सालिक गेडाम, मुरली गेडाम, नीरज शर्मा, जगदेव साहू, खेमचंद लहरे, फत्तू वर्मा एवं आयजोक समिति के सदस्यगण वा बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे।
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

Comments