बागरेकसा संकुल में शिक्षकों का हुआ सम्मान 

बागरेकसा संकुल में शिक्षकों का हुआ सम्मान 


डोगरगढ़ :  संकुल बागरेकसा में संकुल से प्राथमिक प्रधान पाठक पद में पदोन्नत शिक्षक रूपेंद्र कोर्राम, श्रीमती विद्यामती साहू, श्रीमती यमुना जत्ती को संकुल स्तर में विदाई दिया गया एवं संकुल में आये प्रधान पाठक शीलोचन वर्मा, राजेंद्र चंद्रवंशी का सम्मान भी किया गया। सभी को श्रीफल, शाल, प्रतीक चिन्ह, श्रीमद् भगवत गीता, पेन, डायरी, सप्रेम भेट दिया गया। पदोन्नत शिक्षकों ने संकुल के सभी शाला को एक-एक पाम का पौधा भेंट किया। इस कार्यक्रम में संकुल प्राचार्य बेदराम ओटी, संकुल ए समन्वयक संजय कुमार कतलाम, जिला पंचायत सदस्य रामछत्री चंद्रवंशी, सरपंच ढाल चंद मेश्राम, शाला प्रबंधन सदस्य मोजलाल, स्व सहायता समूह के सदस्य एवं संकुल के शिक्षक उपस्थित थे।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments