शिवसेना का मोहला में महाधरना प्रदर्शन

शिवसेना का मोहला में महाधरना प्रदर्शन

मोहला :  अपनी नौ सूत्रीय मांगों को लेकर शिवसेना ने बुधवार को मोहला के दुर्गा चौंक में एक दिवसीय महाधरना प्रदर्शन किया। शिवसेना प्रदेश प्रमुख धनंजय परिहार के नेतृत्व में भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित, सीएए, यूसीसी, धर्मांतरण पर रोक सहित अपनी नौ सूत्रीय मागों को मनवाने राष्ट्रपति और मुख्यमंत्री के नाम तहसील को ज्ञापन सौंपा। धरना सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश प्रमुख ने कहा कि छत्तीसगढ़ निर्माण में शिवसेना की भूमिका अहम रही है। राज्य में हो रहे धर्मांतरण को लेकर शिवसेना ने हमेशा आवाज बुलंद किया है। प्रदेश की पूर्ववर्ती स्व. अजीत जोगी सरकार ने झूठे केस दर्ज हमारी आवाज को दबाने का प्रयास किया, लेकिन हम फिर से उठ खड़े हुए। उन्होंने इंडिया गठबंधन को भी आड़े हाथ लिया और हिंदू विरोधी राजनीति करने का आरोप लगाया। इस दौरान प्रदेश सचिव दिनेश ताम्रकार, महासचिव रेशम जांगड़े, प्रदेश कार्यसमिति अध्यक्ष मधुकर पांडे, जिलाध्यक्ष शोभा शंकर त्रिपाठी, प्रदेश किसान सेना अध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव, संगठन महामंत्री मनीष तिवारी, राधरमन, तपसी यादव, राजू यादव, नारायण सोनी, भूषण ठाकुर उपस्थित रहे। इसके अलावा धरना प्रदर्शन में जिले के शिवसेना कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए और अपनी मांगों को लेकर जमकर मुखर हुए।
 










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments