शिक्षक का कार्य कभी समाप्त नहीं होता नांदगांव शिक्षा मंडल द्वारा संचालित स्कूल और कॉलेज में हुआ आयोजन ....

शिक्षक का कार्य कभी समाप्त नहीं होता नांदगांव शिक्षा मंडल द्वारा संचालित स्कूल और कॉलेज में हुआ आयोजन ....

राजनांदगांव  :  शिक्षक दिवस के अवसर पर आज नवीन जिला मोहला - मानपुर - अंबागढ़ चौकी , चिल्हाटी रोड स्थित श्री राम निवास सारडा कैंपस में शिक्षकों का सम्मान किया गया । इस अवसर नांदगांव शिक्षा मंडल के डॉ .आर .एन. सिंह एवं इंग्लिश मीडियम स्कूल के प्राचार्य डॉ. एस .के. मिश्रा ने नांदगांव शिक्षा मंडल का प्रतिनिधित्व करते हुए शिक्षकों का शाल श्रीफल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर अभिनंदन किया । 

कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. राधाकृष्णन पूर्व राष्ट्रपति के तैल चित्र पर माल्यार्पण के साथ मां सरस्वती तथा भारत मां की पूजा अर्चना के साथी गई । अपने उद्बोधन में डॉ. आर एन सिंह ने कहा कि एक शिक्षक का काम कभी खत्म नहीं होता है । वे समाज को नई दिशा अपने अनुभव के आधार पर देते रहते हैं । शाला प्राचार्य डॉ .एस के मिश्रा ने भी कॉलेज तथा स्कूल के शिक्षकों के मार्गदर्शन को समाज के लिए महत्वपूर्ण और भविष्य निर्माण का आधार बताया । सभी शिक्षकों के उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ अंत में शाला प्राचार्य द्वारा आभार प्रदर्शन करते हुए नांदगांव शिक्षा मंडल के समाजोपयोगी कार्य की प्रशंसा की गई । 










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments