राजनांदगांव : शासकीय प्राथमिक शाला नाथूनवागांव , संकुल तुमड़ीबोड़ , विकासखण्ड डोंगरगांव में पदस्थ सहायक शिक्षक श्री नरेन्द्र कुमार साहू को शिक्षक दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण योजना अंतर्गत जिला स्तरीय शिक्षक सम्मान सत्र 2024 का शिक्षादूत पुरुस्कार 05/09/2024 को श्री गोविन्द राम निर्मलकर ऑडिटोरियम में आयोजित भव्य कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डाॅ. रमन सिंह के कर कमलों से प्रसस्ति पत्र व पांच हजार रुपये की राशि प्रदान कर सम्मानित किया गया । शिक्षक श्री साहू शाला के बच्चों के सर्वांगीण विकास के लियेअपनी पद स्थापना के समय से ही लगातार प्रयत्नशील रहे हैं। शिक्षा में नवाचार , खेल-खेल में शिक्षाजैसी रुचिकर गतिविधियों के माध्यम से बच्चों में शिक्षा के प्रति रुचि एवं सीखने की उत्सुकता उत्पन्न। करने में सफल हुए हैं ।
इनके द्वारा शाला के चहुमुखी विकास के लिये सामुदायिक सहभागिता के द्वारा शाला में बच्चों के लिये डेस्क बैंच की व्यवस्था कराई गई है।शाला में कलात्मक पुस्तकालय का निर्माण कराया गया है। नवाचार के अंतर्गत छात्र दैनन्दिनी लेखन प्रारंभ कराया गया है।शालेय पत्रिका का विमोचन खण्ड शिक्षा अधिकारी श्री बी. एल. पात्रे द्वारा कराया गया है। शिक्षक श्री साहू समाज सेवा के क्षेत्र में भी अग्रणी भूमिका का निरन्तर निर्वहन कर रहे हैं।श्री नरेन्द्र कुमार साहू ने पुरस्कार में प्राप्त पांच हजार रुपये की राशि "नव चेतना लोक कल्याण संस्था " को प्रदान करते हुए इस संस्था के माध्यम से विद्यार्थियों के शैक्षिक उत्थान के लिये उपयोग किये जाने की सहर्ष घोषणा की है ।उनकी इस उपलब्धि के लिये शाला परिवारकी ओर से बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित कर उनके शैक्षिक कार्यों में उत्तरोत्तर प्रगति की कामना की गई ।
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

Comments