हर युग के निर्माण में परिवर्तन के लिए शिक्षक देते हैं मार्गदर्शन : विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह

हर युग के निर्माण में परिवर्तन के लिए शिक्षक देते हैं मार्गदर्शन : विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह

राजनांदगांव 05 सितम्बर 2024 :  भारत के प्रथम उप राष्ट्रपति एवं द्वितीय राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिवस 'शिक्षक दिवसÓ के अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह मुख्य अतिथि के रूप में पद्मश्री गोविंदराम निर्मलकर ऑडिटोरियम राजनांदगांव में आयोजित मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण समारोह में शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता सांसद श्री संतोष पाण्डे द्वारा किया गया। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि 5 सितम्बर का विशेष दिन शिक्षक दिवस के रूप में भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की याद में मनाया जाता है। जिन्होंने भारत की शिक्षा प्रणाली को दिशा दी थी। उनकी इसी सोच और कल्पना के साथ उनके जन्मदिवस को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। शिक्षा का दीपक अज्ञानता के अंधकार को दूर करता है और हर युग के निर्माण में परिवर्तन के लिए हम जिन्हें आराध्य मानते हैं, शिक्षक मार्गदर्शन देते हंै। भगवान श्रीराम को गुरू वशिष्ठ के आश्रम में शिक्षा-दीक्षा मिली, भगवान श्री कृष्ण ने विश्व को गीता का ज्ञान दिया। उन्हें भी ऋषि संदीपनी के आश्रम में शिक्षा मिली। शिक्षक युग को बदलने वाले होते हैं। चाणक्य ने चंद्रगुप्त मौर्य को शिक्षा देकर हिन्दुस्तान का नक्शा बदल दिया।

गुरू द्रोणाचार्य ने अर्जुन को ऐसी शिक्षा दी, जो हिन्दुस्तान की अद्भुत घटना मानी जाती है। स्वामी विवेकानंद के गुरू श्री रामकृष्ण परमहंस ने उनके जीवन में महत्वपूर्ण परिवर्तन किए। छत्तीसगढ़ के संदर्भ में देखे तो पंडित रविशंकर शुक्ल ने शिक्षक रहते अपनी अमूल्य सेवाएं दी। राजनांदगांव में गुरू की गौरवशाली परंपरा रही है। देश और दुनिया में इसकी कीर्ति-पताका फैली हुई है। जिले के महान साहित्यकार डॉ. पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी, डॉ. गजानन माधव मुक्तिबोध, डॉ. बल्देव प्रसाद मिश्र दिग्विजय महाविद्यालय में गवाह रहे हैं तथा श्रेष्ठतम साहित्यकार के रूप में आगे बढ़े हंै। न जाने कितने ऐसे उदाहरण है, जिन्होंने देश में युग के परिवर्तन के निर्माण में अपनी भूमिका निभाई तथा दुनिया में शिक्षा एवं ज्ञान के लिए एक संदेश दिया है। शिक्षकों को हमेशा सम्मान मिलता है। पहले गुरू के रूप में माता पहली शिक्षक होती है और संस्कार की पहली पाठशाला घर से प्रारंभ होती है। माता ने हम सभी को यहां तक पहुंचाया है और गुरूओं की हम पर कृपा रही है। 

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण समारोह में जिले के 30 शिक्षकों को ज्ञानदीप पुरस्कार एवं शिक्षा दूत पुरस्कार से सम्मानित किया। जिला शिक्षा अधिकारी श्री अभय जायसवाल ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। इस अवसर पर पूर्व सांसद श्री मधुसूदन यादव, उपाध्यक्ष जिला पंचायत श्री विक्रांत सिंह, अध्यक्ष जनपद पंचायत राजनांदगांव श्रीमती प्रतीक्षा भंडारी, अध्यक्ष जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित राजनांदगांव श्री सचिन बघेल, श्री खूबचंद पारख, श्री नीलू शर्मा, श्री रमेश पटेल, श्री संतोष अग्रवाल, श्री अशोक देवांगन अन्य जनप्रतिनिधि, कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग, वनमंडलाधिकारी श्री आयुष जैन, जिला पंचायत सीईओ सुश्री सुरूचि सिंह सहित बड़ी संख्या में शिक्षक व आम नागरिक उपस्थित थे।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments