उप अभियंता पिंकी खाती का हुआ तबादला,लंबे समय से चल रही थी मांग

उप अभियंता पिंकी खाती का हुआ तबादला,लंबे समय से चल रही थी मांग

 

 

राजनांदगांव : नगर पालिक निगम राजनंदगांव में लंबे समय से पदस्थ सुश्री पिंकी खाती उप अभियंता का स्थानांतरण नगर पालिक निगम राजनांदगांव से नगर पंचायत लालबहादुर नगर हो गया है।

छत्तीसगढ शासन नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग मंत्रालय, महानदी भवन नवा रायपुर अटल नगर के आदेश क्रमांक एफ 4-1/2024/18 राज्य शासन एतद् द्वारा अधिकारियों/कर्मचारियों नवा रायपुर अटल नगर 01 सितंबर 2024 को प्रशासनिक दृष्टि से समान सामर्थ्य सेवा शर्तों एवं निबंधनों के अधीन अस्थायी रूप से आगामी आदेश पर्यन्त अपने नए स्थान पर तत्काल प्रभाव से पदस्थ करें। जातव्य है कि नगर पालिक निगम राजनांदगांव में लंबे समय से पदस्थ सहायक इंजीनियरों का स्थानांतरण हुआ है। जिसमें उप अभियंता सुश्री पिंकी खाती का स्थानांतरण नगर पालिक निगम से नगर पंचायत लाल बहादुर नगर हो गया है। शासन के आदेश के अनुसार अपने नए स्थान पर तत्काल ज्वॉइन कर सूचित करें।








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments