बालोद जिले के समस्त हाई एवं हायर सेकेंडरी स्कूलों एवं कॉलेज में विश्व प्राथमिक सहायता दिवस का आयोजन किया गया

बालोद जिले के समस्त हाई एवं हायर सेकेंडरी स्कूलों एवं कॉलेज में विश्व प्राथमिक सहायता दिवस का आयोजन किया गया

 

बालोद :  इंडियन रेडक्रास सोसायटी जिला शाखा बालोद के आदेश अनुसार शनिवार 14 सितंबर2024 को बालोद जिले के समस्त हाई एवं हायर सेकेंडरी स्कूलों एवं कॉलेज में विश्व प्राथमिक सहायता दिवस का आयोजन किया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर एम के सूर्यवंशी व जिला शिक्षा अधिकारी बालोद पी सी मरकले, के संयुक्त मार्गदर्शन में एवं जिला संगठक रेडक्रास बालोद चंद्रशेखर पवार के नेतृत्व में प्राथमिक सहायता दिवस पर जिले के सभी संस्थाओं में विश्व प्राथमिक सहायता दिवस मनाया गया । रेड क्रॉस सोसाइटी बालोद के आजीवन सदस्य श्रीमती कमला वर्मा ने बताया कि रेड क्रॉस का मुख्य उद्देश्य स्वास्थ्य और मित्रता है, जिसमें पीड़ित मानवता की सेवा सर्वोपरि है ,जब दुर्घटना होती है तो हम प्राथमिक सहायता नहीं कर पाते क्योंकि हम डरते रहते हैं कि कहीं कुछ गलत ना हो जाए ऐसे में घायल की जान बचाना मुश्किल हो जाता है।

विगत 6 वर्षों से रेड क्रॉस सोसाइटी बालोद द्वारा विभिन्न स्थानों में जाकर प्राथमिक सहायता का प्रशिक्षण दिया जा रहा है और इसके तहत प्राथमिक सहायता कब, क्यों, और कैसे ,देना है के बारे में विस्तार से प्रयोग के साथ बताया जाता है। आज विश्व प्राथमिक सहायता दिवस पर श्रीमती मधुमाला कौशल ने उमावि सिकोसा, ईरागुड़ा में सुश्री लिली पुष्पा एक्का,पी आर देवांगन पलारी,मेघा मानिकपुरी जेवरतलआ रोड,नेताम मैडम खुटेरी,रश्मी नन्द करहीभदर,हल्दी में पुष्पा साहु, सुनील ध्रुवे भिरई, कोचवाही में पी ठाकुर गब्दी में खपरी से पूर्णिमा साहु,चिपरा में डीएस तारम, बालक डौण्डी में पुष्पलता गंजीर,भर्रीटोला में अनुपमा मैडम,पटेली में मनीषा सिंग,मन्जू नायक कन्या घोटिया, राजेन्द्र साहु बिरेतरा में, बेलोदा में मोक्ष वर्मा, रानाखुज्जी में राकी सर,टीएस परकार  सेजस कुसुमकसा, टीके साहु सेजस गुरुर व अन्य स्कूलों में शिक्षकों द्वारा प्राथमिक सहायता की जानकारी देकर बच्चों के मन से झिझक व डर को कम करने का प्रयास कर प्राथमिक सहायता हेतु सदैव आगे रहने की प्रेरणा दी गई। विभिन्न संस्थाओं में आसपास के डाक्टरों ने भी अपनी सेवाएं प्रदान किया।आज प्राथमिक सहायता के  अन्तर्गत सीपीआर, डॉग, मंकी, स्नेक, बाइट स्ट्रेचर, फ्रैक्चर, दमा, ड्राउंनिंगके संबंध में विस्तार से बताया गया।साथ ही साथ मौसमी बिमारियों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गयी।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments