मोबाईल कनेटिविटी बंद होने से ग्रामीण परेशान 

मोबाईल कनेटिविटी बंद होने से ग्रामीण परेशान 

 

डोंगरगढ़:ब्लॉक के वनांचल ग्राम घोटिया में लगाए गए जिओ कंपनी का मोबाइल टावर लगभग 6 दिनों से बंद होने के कारण ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्राम के निवासी वह ब्लॉक कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष सुरेश सिन्हा ने बताया कि वनांचल क्षेत्र में बसे ग्राम घोटिया में शासन द्वारा 6 गांव को जोड़ने वाला एकमात्र टावर था, जो कंज्यूमर को बिना सूचना दिए जिओ कंपनी द्वारा मनमानी कर बंद कर दिया गया है। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ने जल्द से जल्द पुनः चालू कराने की मांग की है। एक ओर देश 21वीं सदी की ओर अग्रसर है। शासन सभी को ऑनलाइन डिजिटल सुविधा देने की की बात करती है, वहीं दूसरी ओर ग्रामीणों को आपस में बात करना भी दूभर हो गया है एवं इंटरनेट तो बहुत दूर की बात हो गई।

 

 










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments