स्वच्छता ही सेवा अभियान अंतर्गत जिले के तीनों विकासखण्ड के ग्राम पंचायतों में चलाया गया स्वच्छता कार्यक्रम

स्वच्छता ही सेवा अभियान अंतर्गत जिले के तीनों विकासखण्ड के ग्राम पंचायतों में चलाया गया स्वच्छता कार्यक्रम

 

मोहला:विकासखण्ड मोहला-मानपुर व अंबागढ़ चौकी में स्वच्छ भारत मिशन अतंर्गत आज से स्वच्छता ही सेवा अभियान चलाया जा रहा है। मोहला विकाखंड के अन्तर्गत महिला समुह की दीदीयो एवं ग्रामवासियों के साथ मिलकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। ब्लैक स्पाट वाले पंचायतों मोहला, गोटाटोला, दनगढ, पांडवानी में विशेष अभियान चलाया गया। साथ ही साफ-सफाई करने के साथ ग्रामवासियों, दुकानदारो को स्वच्छता बनाए रखने जागरूक किया गया।

 इसी प्रकार विकासखंड अंबागढ़ चौकी में स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के शैलचित्र में पुष्प-गुच्छ अर्पित कर अभियान का शुभारंभ किया गया। जिसमें सभी ग्राम पंचायतों में स्वच्छता ही सेवा अभियान अंतर्गत साफ-सफाई किया गया। श्रम दान कर स्वच्छता रखने प्रेरित किया गया। 

स्कूली बच्चों के माध्यम से स्वच्छता रैली का आयोजन कर ग्रामीणों को जागरूक किया गया। मोहला में आयोजित कार्यक्रम में परियोजना निदेशक श्री हेमंत ठाकुर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत मोहला श्रीमती केश्वरी देवांगन, मुख्य कार्यपालन अधिकारी अंबागढ़ चौकी श्रीमती प्रियंवदा रामटेके, मोहला में श्री मुकेश खरे, जनपद स्टाफ, सचिव, सरपंच, जनप्रतिनिधि श्रीमती नम्रता सिंह, श्री खोरबहरा राम यादव, मोनू वर्मा उपस्थित थे।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments