वटगन के जगराता कार्यक्रम में पहुंचे मंडल अध्यक्ष महेन्द्र साहू 

वटगन के जगराता कार्यक्रम में पहुंचे मंडल अध्यक्ष महेन्द्र साहू 

 

गोलू कैवर्त संभाग प्रमुख छत्तीसगढ़ बलौदाबाजार : ग्राम वटगन में जय हिंद गणेश उत्सव समिति एवं गौरी गौरा समिति के तत्वावधान में आयोजित मानस मंडली अध्यक्ष नेहरू गोस्वामी के जगराता कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व उपाध्यक्ष जनपद पंचायत पलारी एवं भाजपा मंडल संडी अध्यक्ष महेन्द्र साहू पहुंचे । उन्होंने उपस्थित जन समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन से गांव में भक्तिभाव जागृत होती है । पूरे विश्व की परिक्रमा करने के लिये कार्तिकेय अपने वाहन मयूर पर सवार होकर निकल जाते है, लेकिन गणेश देवता अपने माता पिता का परिक्रमा कर पूरी सृष्टि माता पिता में समाहित हैं का संदेश देकर भोलेनाथ की परीक्षा में पास हो जाते ।

उसी प्रकार हम सबको अपने माता पिता की सेवा करनी चाहिए, जिससे उनके प्राप्त आशीर्वाद से हमें सुख समृद्धि की प्राप्ति होती है । कार्यक्रम को युवा मोर्चा अध्यक्ष संडी एवं उपसरपंच वटगन उमेश यदु ने भी संबोधित किया । इस अवसर पर बलराम फेकर, बिष्णु फेकर, रामू चन्द्राकर, भीखम साहू, प्रेमलाल फेकर, रामकृष्ण चन्द्राकर, राजा वर्मा, किशन चन्द्राकर, जीतू साहू, सूरज यादव, शोभा यादव, डिगेश धीवर, नीतीश वर्मा, मनीष यादव, जयराम वर्मा, पिंटू फेकर, समीर वर्मा, पूनमचंद पटेल, ईश्वर चन्द्राकर, दशरथ चन्द्राकर सहित सैकड़ों दर्शक उपस्थित थे ।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments