अंबागढ़ चौकी : मुस्लिम समाज ने मोहम्मद पैगंबर की पैदाइश का पर्व ईद मिलादुन्नबी बड़े ही सादगीपूर्ण तरीके से मनाया। सुबह नौ बजे इमाम चौक से जुलूस, मोहम्मदी निकाला गया, जो शहर के चौक-चौराहों से गुजरते हुए जामा मस्जिद में समाप्त हुआ। जुलूस में चौकी क्षेत्र के मुस्लिम समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। रैली के बाद खाने का आम लंगर का रखा गया था। इसके अलावा मुस्लिम समाज द्वारा शाम को प्रतिभावान सम्मान समारोह भी रखा गया था। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में खुज्जी विधायक भोलाराम साहू एवं अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष विद्या ताम्रकार, उपाध्यक्ष रितेश मेश्राम, पार्षद धर्मेंद्र साहू, अशोक वर्मा, साधना सिंह, मनीष बंसोड़, विजय यादव उपस्थित रहे। सम्मान समारोह में क्षेत्र की प्रतिभावान छात्राओं को पुष्प-गुच्छ और मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया। अतिथियों ने कार्यक्रम को संबोधित कर सभी छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम को सफल बनाने मुस्लिम समाज कमेटी अध्यक्ष रफीक खान, सचिव रज्जाक मिर्जा, उपाध्यक्ष अनीश कुरैशी, संरक्षक हाजी सलीम तिगाला, सदस्य राजू कुरैशी, इब्राहिम बख्श, जावेद अहमद और यंग कमेटी अध्यक्ष रईस खान, सदर शाहीर कुरैशी, शेख वहीद, मोनू कुरैशी, कलीमुद्दीन खान, जुहेब खान, अफजल तिगाला, जावेद खान, बिट्टू रब्बानी, शोएफ कुरैशसी, जुनैद खान, सैफ मिर्जा, सैफ कुरैशी, इमरान तिगाला, शेख जावेद सहित सभी सदस्यों का योगदान रहा।
जश्ने ईद मिलादुन्नबी पर्व के अवसर पर मुस्लिम समाज द्वारा अंबागढ़ चौकी क्षेत्र का नाम रोशन करने वाली स्कूली छात्राओं का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में 9 छात्राओं को भेंट देकर सम्मानित किया गया। जिसमें कक्षा दसवीं की चार एवं कक्षा बारहवीं के पांच छात्रा शामिल थी।
मुस्लिम जमात ने समाज की महिलाओं के बैठक एवं अन्य क्रियाकलापों के लिए सामुदायिक भवन निर्माण के लिए राशि की मांग खुज्जी विधायक से की है, जिस पर विधायक ने आश्वासन दिया की आगामी बजट में शामिल कर इसे पूरा किया जाएगा।
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

Comments