स्वच्छता ही सेवा अंतर्गत विविध कार्यक्रम का आयोजन

स्वच्छता ही सेवा अंतर्गत विविध कार्यक्रम का आयोजन


मोहला :  स्वच्छता ही सेवा अंतर्गत विविध कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। आज जनपद पंचायत मोहला अंतर्गत ग्राम पंचायत मोहला में स्वच्छता ही सेवा अंतर्गत सामुदायिक भवन मोहला में स्वस्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। इसी प्रकार श्रम विभाग द्वारा शिविर का आयोजन कर श्रम कार्ड पंजीयन किया गया। जनपद पंचायत मोहला द्वारा जागरूकता रैली निकाला गया। ग्राम पंचायत अंतर्गत सभी दुकानों में स्वच्छता हेतु व्यवसायियों को प्रेरित किया गया। जागरूकता रैली में पंच, सरपंच, सचिव, स्कूल शिक्षक, स्कूल के विद्यार्थी, और समूह के दीदी, महिला बाल विकास विभाग के आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका उपस्थित हुए। इसी प्रकार गत दिवस बुधवार को स्वच्छता ही सेवा अभियान अंतर्गत अम्बागढ़ चौकी के ग्राम पंचायत बिहरी कला में स्वच्छता संवाद, स्वच्छता रैली निकाला गया। रैली उपरांत ब्लैक स्पॉट स्थल की सफाई कर एक पेड़ माँ के नाम से पौधा रोपण किया गया। कार्यक्रम में स्वच्छता ही सेवा अभियान के नोडल अधिकारी एवं अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मोहला श्री हेमेंद्र भुआर्य, मुख्यकार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत अं. चौकी श्रीमती प्रियंवदा रामटेके, ग्राम पंचायत सरपंच, सचिव एवं जनपद के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments