डोंगरगढ़ : धर्मनगरी में गणेश चतुर्थी पर रखे गए गणेश प्रतिमाओं का समितियां द्वारा विधिवत बुधवार को आकर्षक व नयनाभिराम झांकियां निकालकर स्थानीय महावीर तालाब में विसर्जन किया गया। गणेश प्रतिमा विसर्जन के मौके पर नगर के गणेश उत्सव समितियां द्वारा लगभग 14 झांकियां निकाली गई, जिसमें बुधवारीपारा स्टार क्लब द्वारा भगवान विष्णु मत्स्य अवतार, वीर क्लब शुक्रवारी पारा द्वारा कलीकी अवतार, प्रगति मंडल बुधवारी पारा द्वारा भगवान शिव की लीला, व्यापारी संघ गोलबाजार द्वारा होली उत्सव, कालकापारा द्वारा मां की ममता, विनर क्लब द्वारा महिषासुर वध, ठेठवार पारा गणेश उत्सव समिति द्वारा चंद्र मोलेश्वर, बाल गणेश उत्सव महावीर पारा द्वारा भगवान शिव कावड़ यात्रा, बधियाटोला गणेश उत्सव समिति द्वारा ज्योति ज्वांरा विसर्जन, गरीबी रेखा गणेश उत्सव समिति द्वारा हसदेव जंगल बचाओ पर आधारित, राधिका नगर संस्कार परिवार द्वारा सत बहिनी, तारण पिपलेश्वर महादेव गणेश उत्सव समिति द्वारा गणेश जी का विवाह, केपी बॉयज कंडरा पारा द्वारा भगवान शिव भोले की बारात व डिपारापारा वार्ड क्रमांक 22-23 द्वारा भगवान श्री कृष्ण लीला पर आधारित नयनाभिराम विसर्जन झांकियां निकाली गई।
वहीं दूसरी ओर विसर्जन झांकी उत्सव के मौके पर विभिन्न पंडालों के माध्यम से प्रथम, द्वितीय, तृतीय सहित आकर्षक सांत्वना पुरस्कार समितियां द्वारा रखे गए, जिसमें मां बम्लेश्वरी ट्रस्ट समिति के मंच से प्रथम व्यापारी संघ 15000 रूपये रनिंग शील्ड, द्वितीय स्टार क्लब बुधवारी पारा 11000 रूपये रनिंग शील्ड, तृतीय कालकापारा 9000 रूपये रनिंग शील्ड एवं रेलवे चौक एकता मंच से प्रथम स्टार क्लब बुधवारी पारा 7001 रूपये शील्ड, द्वितीय वीर क्लब शुक्रवारी पारा 5001 रूपये शील्ड, तृतीय व्यापारी संघ 3001 रूपये शील्ड, हनुमान भक्त समिति के मंच से प्रथम वीर क्लब शुक्रवारी पारा 7001 रूपये शील्ड, द्वितीय स्टार क्लब बुधवारी पारा 5001 रूपये शील्ड, तृतीय कालकापारा गणेश उत्सव समिति 3001 रूपये शील्ड सहित अन्य समितियां को 2100 रूपये, कांग्रेस के मंच में प्रथम स्टार क्लब बुधवारी पारा 5100 रूपये शील्ड, द्वितीय वीर क्लब शुक्रवारी पारा 5100 रूपये शील्ड, तृतीय गरीबी रेखा गणेश उत्सव समिति 5100 रूपये शील्ड सहित अन्य समितियों को 3100 रूपये राशि प्रदान की गई। भाजपा मंच में प्रत्येक झांकी को 3100 रूपये देकर प्रोत्साहित किया गया। सिद्धि विनायक सेवा समिति श्री मंगल मूर्ति सेवा समिति के मंच लगाएगा जिसमें गणेश उत्सव समितियां को आकर्षक झांकी व प्रतिमा के लिए पुरस्कृत किया गया। इस बार पुलिस द्वारा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के चलते विसर्जन झांकी उत्सव शांति पूर्वक संपन्न हुआ। गणेश विसर्जन पर निकाली गई। समिति द्वारा विसर्जन झाकियों का सिलसिला रात 9 बजे से लेकर दूसरे दिन सुबह 10 बजे तक चलता रहा, जिसे देखने नगर के साथ-साथ आसपास क्षेत्र के दर्शनार्थी चौक-चौराहों पर डटे रहे।
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

Comments