एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय सोनाखान में छात्राओं से छेड़खानी करने वाले आरोपी गिरफ्तार,जेल दाखिल

एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय सोनाखान में छात्राओं से छेड़खानी करने वाले आरोपी गिरफ्तार,जेल दाखिल

 

गोलू कैवर्त संभाग प्रमुख छत्तीसगढ़ बलौदाबाजार : बुधवार  19 सितम्बर  को प्रार्थी प्राचार्य एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय सोनाखान द्वारा थाना कसडोल में आकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि ग्राम सोनाखान स्थित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में अध्ययनरत 05 छात्राओं के सांथ विद्यालय के आरोपी लाइब्रेरियन द्वारा छेड़खानी किया गया है, की रिपोर्ट पर थाना कसडोल में अपराध क्र. 407/2024 धारा 74 बीएनएस एवं 12 पाक्सो एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया है।

प्रकरण में थाना कसडोल पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी लाइब्रेरियन संजय कुमार को हिरासत में लिया गया, जिससे पूछताछ पर आरोपी द्वारा विद्यालय की छात्राओं के साथ छेड़छाड़ की घटना करना स्वीकार किया गया, कि प्रकरण में पुलिस द्वारा आरोपी लाइब्रेरियन संजय कुमार उम्र 31 साल निवासी ग्राम कुरदा छुईयापार जिला जांजगीर-चांपा को आज दिनांक 20.09.2024 को विधिवत गिरफ्तार  न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जेल भेजा गया।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments