भाजपा चुनावी घोषणापत्र संयोजक विजय बघेल ने निभाई महत्वपूर्ण भूमिका : हारुन मानिकपुरी      

भाजपा चुनावी घोषणापत्र संयोजक विजय बघेल ने निभाई महत्वपूर्ण भूमिका : हारुन मानिकपुरी      

रायपुर:- अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन के द्वारा गत दिनों भारतीय जनता पार्टी के छत्तीसगढ़ इकाई के चुनावी घोषणापत्र के संयोजक एवं सांसद श्री विजय बघेल से मुलाकात कर अधिकारी कर्मचारियों की विभिन्न मांगों से अवगत कराया था। जिस पर सांसद एवं चुनावी घोषणापत्र के संयोजक श्री विजय बघेल जी ने छत्तीसगढ़ की बिष्णु देव साय सरकार को पत्र लिखकर चुनावी घोषणापत्र की याद दिलाया था, साथ ही अधिकारी कर्मचारी एवं अन्य संगठनों की मांग पूरा नहीं होने पर कर्मचारियों के साथ हड़ताल में बैठने की बात कही गई थी। श्रम आयुक्त दर वन कर्मचारी संघ के प्रांत प्रमुख हारुन मानिकपुरी ने छत्तीसगढ़ के बिष्णु देव सरकार के शुक्रवार को केबिनेट की बैठक आहूत किया जा रहा है।

श्री हारुन मानिकपुरी ने आशा जताई है कि प्रदेशवासियों को बड़ी सौगात दे सकते हैं। उन्होंने ने कहा कि नवरात्रि से पहले इस बार साय सरकार खुशियों का पिटारा खोलने जा रही है। आज मुख्यमंत्री बिष्णु देव साय ने आज अपने अधिनस्थ मंत्रियों की बैठक बुलाई है। बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है। मिली जानकारी अनुसार बैठक आज दोपहर 11.30 बजे मंत्रालय में महानदी भवन में आयोजित की जाएगी। केबिनेट बैठक में राज्योत्सव आयोजन,धान खरीदी की शुरुआत,नई औद्योगिक नीति और नक्सलवाद खत्म करने के लिए पुनर्वास नीति इसके साथ ही ये भी माना जा रहा है कि लंबे समय से इंतजार कर रहे सरकारी कर्मचारियों एवं अन्य संगठनों के मांगों पर भी मुहर लग सकती है।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments