एक देश एक चुनाव से तेजी से होगा देश का विकास :  हेमिन लाउत्रे

एक देश एक चुनाव से तेजी से होगा देश का विकास :  हेमिन लाउत्रे

 


राजनांदगांव  :  एक देश, एक चुनाव पर मोदी सरकार ने मुहर लगा दी है। बुधवार को मोदी कैबिनेट ने देश में सभी चुनाव एक साथ करवाने के लिए बनी कमिटी की रिपोर्ट को पास कर दिया। इसके बाद देश में  एक देश, एक चुनाव की राह से सस्पेंस दूर हो गया है। एक देश एक चुनाव से देश का विकास - तेजी के साथ होगा। यह बातें राजनांदगांव जनपद पंचायत पूर्व अध्यक्ष व भाजपा महिला मोर्चा सक्रिय  अभिनेत्री श्रीमती हेमीन लाउत्रे ने कही। श्रीमती लाउत्रे ने  कहा कि जैसा कि इसके तहत देश के इस बड़े चुनाव सुधार  वन नेशन, वन इलेक्शन की प्रक्रिया दो चरणों में होगी।

पहले चरण में लोकसभा और विधानसभा के चुनाव साथ में कराए जाएंगे। उसके दूसरे चरण में स्थानीय निकाय चुनाव 100 दिन के भीतर करवा लिए जाएंगे। वन नेशन वन इलेक्शन को  महिला मोर्चा अभिनेत्री हेमीन लाउत्रे सहित  भाजपा नेताओं ने अच्छी पहल बताया है। उन्होंने कहा कि  केंद्रीय कैबिनेट ने आज देशहित में एक बड़ा और ऐतिहासिक कदम उठाया है। एक देश, एक चुनाव देश की लोकतांत्रिक  प्रक्रिया को और सशक्त बनाएगा, चुनावी खर्च कम करेगा और विकास कार्यों में तेजी लाएगी। श्रीमती हेमीन लाउत्रे ने कहा कि बहुत - लंबे समय से एक देश एक चुनाव की आवश्यकता महसूस की जा रही थी।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments