बेटियां दो कुल का नाम रोशन करती है  :  महेन्द्र साहू

बेटियां दो कुल का नाम रोशन करती है  :  महेन्द्र साहू

 

गोलू कैवर्त संभाग प्रमुख छत्तीसगढ़ बलौदाबाजार : ग्राम गिर्रा में पूर्व उपाध्यक्ष जनपद पंचायत पलारी एवं भाजपा मंडल संडी अध्यक्ष महेन्द्र साहू के संयोजकत्व में महतारी वंदन का कार्यक्रम आयोजित किया गया । इस अवसर पर महिलाओं  के बीच मनोरंजन के लिये मटका फोड़, नारियल फेंक, पिट्ठुल खेल, कुर्सी दौड़ जैसे विविध खेलो का आयोजन कर प्रथम एवं द्वितीय विजेताओं को साड़ी, साया, ब्लाऊज, सेंडिल एवं श्रीफल उपहार में भेंट कर  मंडल अध्यक्ष महेन्द्र साहू ने सबके घर परिवार की सुख समद्धि के लिये कामना करते हुये कहा कि बेटा एक कुल का नाम रोशन करता है लेकिन बेटियां दो कुल का नाम रोशन करती है ।

शादी के पहले माता पिता का एवं शादी के बाद अपने पति के साथ ससुराल का नाम रोशन करती है । त्याग, तपस्या, धैर्य एवं सरलता की प्रतिमूर्ती नारी जाति का हम सबको सदैव सम्मान करना चाहिए । इस अवसर पर कुसुम साहू, रेखा साहू, मांडवी साहू, पिंकी वर्मा, नूतन सेन, सुनीता वर्मा, द्रौपती वर्मा, सोनिया यादव, आरती वर्मा, मंजू साहू, लक्ष्मीनाथ साहू, भुनेश्वर साहू, नरेन्द्र साहू, कोमल साहू, सरजू कन्नौजे, सुरेन्द्र फेकर, दुजराम साहू, रूपेश साहू, रवि साहू, भेखु सेन, गोलू यादव, पप्पू यादव, संतराम साहू, लक्ष्मी सेन, सुनीता मिर्झा, भारती चन्द्राकर, लक्ष्मी चन्द्राकर, पुन्नी विश्वकर्मा, दुलारी कन्नौजे, सेवती यादव, अमरीका वर्मा, कल्पना वर्मा, रुपाली साहू, पूजा साहू, ईश्वर फेकर, राजाराम यादव, रमशीला धीवर, सोना धीवर, छन्नू साहू सहित सैकड़ों महिलाएं उपस्थित थे ।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments