गोलू कैवर्त संभाग प्रमुख छत्तीसगढ़ बलौदाबाजार : कसडोल विकास खण्ड अंतर्गत ग्राम पंचायत देवरिकला स्थित शासकीय हाई स्कूल के कक्षा10 वी के एक छात्र एवं एक छात्रा का राज्य स्तरीय जूनियर खो खो खेल प्रतियोगिता में चयन होने से विद्यालय सहित गॉव में हर्ष का आलम है।आपको बताते चलें कि हाई स्कूल देवरीकला से कक्षा 10वी से छात्र सूर्या यादव तथा रीना पैकरा का चयन राज्य स्तरीय जूनियर खो खो प्रतियोगिता का रायगढ़ के लिए चयन हुआ है।
ये दोनों खिलाड़ी रायगढ़ में अपनी प्रतिभा का जौहर दिखाते हुए नजर आएंगे।इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्राचार्य अरुण कुमार साहू , क्रीड़ा प्रभारी गोर्वधन साहू, सहित शिक्षक शिक्षिकाओ ने हर्ष व्यक्त करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना किये।प्राचार्य श्री साहू ने आगे चर्चा में बताया कि उनके विद्यालय से प्रति वर्ष दो से तीन विद्यार्थियों का राज्य स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता में चयन होते आ रहा है जो हर्ष का विषय है।
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

Comments