शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संजारी में मनाया गयाओजोन दिवस 

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संजारी में मनाया गयाओजोन दिवस 

 

डौंडीलोहारा : शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संजारी में ओजोन दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन ईको क्लब प्रभारी डोंगरमल रामटेके के निर्देशन में किया गया। कार्यक्रम प्रभारी डोंगरमल रामटेके ने बताया कि विद्यालय के बच्चों के द्वारा पोस्टर प्रर्दशन, सांस्कृतिक कार्यक्रम,  रंगोली इत्यादि बनाया गया। बच्चों ने मानव श्रृंखला के माध्यम से ओजोन O3 का निर्माण किया। तत्पश्चात बच्चों को ओजोन परत के महत्व को समझाने व्याख्यान माला का आयोजन किया गया। व्याख्यान माला कार्यक्रम में मंच का संचालन शिवेन्द्र बहादुर ने किया। व्याख्यान माला में मुख्य वक्ता व्याख्याता नंदिनी जोशी व सहायक शिक्षक सुधीर कुमार यादव थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी प्राचार्य पद्मा कोठारी ने किया। वक्ता नंदिनी जोशी ने बताया कि ओज़ोन परत पृथ्वी के वायुमंडल की एक परत है जिसमें ओजोन गैस की सघनता अपेक्षाकृत अधिक होती है। ओज़ोन परत के कारण ही धरती पर जीवन संभव है। यह परत सूर्य के उच्च आवृत्ति के पराबैंगनी प्रकाश की 90-99 % मात्रा अवशोषित कर लेती है, जो पृथ्वी पर जीवन के लिये हानिकारक है।

वक्ता सुधीर कुमार यादव ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि ओज़ोन गंधयुक्त गैस होती है जो हल्के नीले रंग की होती है। ओज़ोन परत में ओज़ोन गैस की मात्रा अधिक पाई जाती है। ओज़ोन ऑक्सीजन का ही एक प्रकार है और इसे O3 के संकेत से प्रदर्शित करते हैं। ऑक्सीजन के जब तीन परमाणु(अल्फा पराबैंगनी विकिरण के साथ) आपस में जुड़ते है तो ओज़ोन परत बनाते है। एक ओजोन एक परत है जो पृथ्वी के समताप मंडल के ऊपर मध्य मंडल के नीचे दोनों के बीच में है यह सूर्य से आने वाली पराबैंगनी किरणों से हमारी रक्षा करता है। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र छात्राओं पूजा इंदौरिया, कुमकुम यादव,  महेन्द्र,  कृष्ण,  गजाधर,  इशांत,  पूनम विश्वकर्मा, गिरिजा , कामिनी, भाविता, आदि ने सुंदर जागरूकता रंगोली बनाया। पोस्टर प्रर्दशन में डामिन यदु, डिलेश्वरी,  युवराज,  पोषकरन,  जितेश्वरी, साक्षी, पूजा, महेन्द्र साहू, शीतल ठाकुर ने भाग लिया। पूजा इंदौरिया ने सभी पोस्टर का विस्तृत व्याख्यान प्रस्तुत किया। कक्षा दसवीं की छात्राओं चांदनी साहू, मनीषा, गरिमा, महेश्वरी ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के अंत में आभार प्रदर्शन कार्यक्रम निर्देशक डोंगरमल रामटेके ने किया। इस अवसर पर संस्था के व्याख्यातागण बबीता दीवान, किरण शिवाने,  मीनाक्षी आर्य, अर्पणा वर्मा, रीमा सोरी, उर्मिला नायक,  नंदिनी जोशी, पीटीआई तीजू राम कुमेटी, नायक शीतल ठाकुर,  उप शाला नायक गिरिजा, संदीप महलेश्वर, आदि उपस्थित थे।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments