विकासखंड स्तरीय कला महोत्सव में छात्राओं ने ली बढ़ चढ़कर हिस्सेदारी

विकासखंड स्तरीय कला महोत्सव में छात्राओं ने ली बढ़ चढ़कर हिस्सेदारी

 बालोद :  प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी कला महोत्सव में शासकीय बालक उ मा माध्यमिक विद्यालय डोडी लोहारा में आयोजित किया गया कार्यक्रम का थीम था " विकसित भारत 2047 के लिए एक दृष्टिकोण" जिसमें विभिन्न विद्यालयों शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बड़गांव, शासकीय उत्तर माध्यमिक विद्यालय घीना, शासकीय करना उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लोहारा अन्य विद्यालयों ने भाग लिया ।कार्यक्रम का प्रारंभ बालक शाला के प्रभारी प्राचार्य श्री प्रदीप मेश्राम ने छत्तीसगढ़ महतारी के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। और बच्चों को संबोधित करते हुए अपनी नैसर्गिक प्रतिभा को पटल पर रखने की अपील की साथ ही साथ निर्णायक बंधुओ से किसी भी प्रकार का पक्षपात ना हो इस बात को इंगित किया गया और सभी बच्चों को शुभ आशीष प्रदान किया गया। कार्यक्रम का संचालन कला उत्सव विकासखंड नोडल प्रभारी सुश्री एनुका शार्वा ने कला उत्सव के महत्व तथा इसके स्कूल स्तर से राष्ट्रीय स्तर पर चयन प्रक्रिया में प्रकाश  ,जिसमे नृत्य , गायन , वादन _ पारंपरिक, शास्त्रीय तथा सामूहिक नृत्य तथा गायन और चित्रकारी 2D, 3D और पारंपरिक खेल खिलौने, कहानी वाचन पारंपरिक आर्केस्ट्रा विधा शामिल हैं।

कार्यक्रम का शुभारंभ सामूहिक नृत्य से किया गया जिसमें प्रथम स्थान शास उ माध्यमिक विद्यालय बड़ागांव का रहा। इसी प्रकार एकल पारंपरिक नृत्य में कुसुम और तुमेश प्रथम, चित्रकारी में मोक्षराज(सेजेस लोहारा) और लोकिता(बालक विद्यालय लोहारा ) और सामूहिक गायन में टिकेश्वरी साहू और पूर्वी देशमुख(बड़गांव स्कूल)और एकल गायन बालक में पूनम कुमार साहू (बालक विद्यालय लोहारा)और बालिका वर्ग टिंकल , शास्त्रीय वादन में भोजराज सिन्हा (बालक शाला डोंडी लोहारा) मूर्ति कला में चांदनी पाड़े और लारेश ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। ये बच्चे आगामी भविष्य में जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। समस्त कार्यक्रम में निर्णायक श्री मति सीमा सुशील जामवंते, डुप्ले साहू, हेमंत साहू , मार्गरेंड्र सर, ललित कुमार तारेंद्र थे। विशेष सहयोगी के रूप में श्री मति तेजेश्वरी साहू, रीना मंडल, सुशीला ध्रुवे, लाटेद्रा सर तथा चतुर्वेदी मैम उपस्थित थे। कार्यक्रम का आभार प्रर्दशन श्री अविनाश साहू सर द्वारा किया गया।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments