छत्तीसगढ़ लोधी समाज के प्रदेश कोषाध्यक्ष विष्णु लोधी ने एमबीबीएस में चयनित विद्यार्थी साक्षी और वात्सल्य को दी बधाई

छत्तीसगढ़ लोधी समाज के प्रदेश कोषाध्यक्ष विष्णु लोधी ने एमबीबीएस में चयनित विद्यार्थी साक्षी और वात्सल्य को दी बधाई

डोंगरगढ़  : छत्तीसगढ़ लोधी समाज के प्रदेश कोषाध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता विष्णु लोधी ने घुमका के साक्षी जंघेल पिता केशव जंघेल और वात्सल्य वर्मा पिता डिलेश्वर वर्मा को उनके निवास पहुंचकर नीट 2024 की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर एमबीबीएस में चयनित होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। साक्षी का चयन चंदुलाल-चंद्राकर मेमोरियल मेडिकल कॉलेज, दुर्ग में हुआ है, जबकि वात्सल्य वर्मा का चयन अटल बिहारी वाजपेयी स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय, राजनांदगांव में हुआ है।

विष्णु लोधी ने कहा कि इन दोनों छात्रों ने न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे समाज का मान बढ़ाया है। उनकी मेहनत और समर्पण ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया है। उन्होंने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और विश्वास जताया कि वे चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देंगे।

उन्होंने आगे कहा कि लोधी समाज की नई पीढ़ी को शिक्षा के प्रति इस तरह की प्रेरणा मिलनी चाहिए ताकि समाज निरंतर प्रगति कर सके। समाज के अन्य विद्यार्थियों को भी इनकी सफलता से प्रेरणा लेकर उच्च शिक्षा की ओर कदम बढ़ाना चाहिए।

बधाई देने वालों में प्रमुख रूप छत्तीसगढ़ लोधी समाज के प्रदेश कोषाध्यक्ष विष्णु लोधी , सरपंच श्रीमती फूलमती वर्मा,जय वर्मा, ईश्वर लोधी, पियूष दुबे,राम चंद वर्मा, फत्ते लाल चंदेल, भगवती वर्मा, विश्राम वर्मा  आदि लोधी समाज के कई गणमान्य व्यक्तियों एवं शिक्षको इष्ट मित्रों ने भी इन छात्रों के उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments