छुरिया : छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सम्माननीय अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ शासन के गृह मंत्री विजय शर्मा के कवर्धा जिले के ग्राम लोहारीडीह में पुलिस की बेरहम पिटाई से लगातार तीन मौत से पूरे प्रदेश में तनाव की स्थिति निर्मित हो गई है। पुलिस प्रताडना से हुई मौत के दोषियों पर कार्यवाही कर न्याय की मांग को लेकर 21 सितंबर को छत्तीसगढ़ बंद का आह्वान किया है।
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आवाहन पर कबीरधाम जिले के ग्राम लोहारीडीह में हुए हिंसा के विरोध में व पीड़ित परिवार को न्याय तथा दोषियों को सजा दिलाने हेतु एक दिवसीय प्रदेश व्यापी बंद को सफल बनाने के लिए आज खुज्जी विधानसभा के ब्लॉक मुख्यालय छुरिया में सभी व्यापारी भाइयों से अपील किया। इस दौरान खुज्जी विधायक श्री भोलाराम साहू,राजकुमारी सिन्हा पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष छुरिया, रितेश जैन, ब्लॉक अध्यक्ष छुरिया, राजू सिन्हा कार्यकारिणी ब्लॉक अध्यक्ष छुरिया, सुनील लारोकर, राहुल तिवारी, मनोज सिन्हा, चुम्मन साहू,संतोष पटेल, रामजी साहू सहित बड़ी संख्या मे कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल हुए।
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

Comments